Posts

आईटीएस में नवांतुक छात्रों के लिए रंगारंग कार्यक्रम

Image
आईटीएस के बीबीए- बीसीए के नवागंतुक छात्रों के लिए रंगारंग कार्यक्रम साहिबाबाद (एसपी चौहान)      आईटीएस संस्थान मोहननगर के यूजी कैंपस में नवागंतुक बीबीए व बीसीए पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए मोरक्को-ए-टैलेंट हंट 2021 का आयोजन किया गया I चाणक्य ऑडिटोरियम में एक दिवसीय कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं जैसे सिंगिंग, डांस, एक्टिंग, फैशन शो आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा छात्रों में एक नई ऊर्जा का संचार करना था I           इस प्रतियोगिता मे बीबीए  सत्र 2020-23 के लिए करणवीर सिंह को मिस्टर फ्रेशर एवं वंशिका शर्मा  को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया I इसी श्रंखला में बीसीए के शावेज़ सैफी मिस्टर फ्रेशर तथा ख़ुशी सिंह मिस फ्रेशर  रहीं I मोक्ष पराशर मिस्टर टैलेंटेड एवं मुस्कान मिस टैलेंटेड रहे I बॉयज केटेगरी में वंश अरोरा को बेस्ट ऑउटफिट ऑफ़ द डे एवं सोनिया को गर्ल्स केटेगरी मे बेस्ट ऑउटफिट ऑफ़ द डे  चुना गया...

राजपूतों की एकता पर बल

Image
देशभर के राजपूतों की एकता के विषय पर बैठक गाजियाबाद (एसपी चौहान)।        अखंड राजपूताना सेवा संस्थान दिल्ली और उत्तराखंड क्षत्रिय उत्थान संस्था के पदाधिकारियों की एक बैठक नोएडा के सुस्वयंबर कार्यालय सेक्टर 62 नोएडा में हुई, जिसमें देशभर के राजपूतों को एक बैनर  तले लाने पर विचार विमर्श किया गया।        अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह की अगुवाई में समाजसेवी बीएस राजपूत,राष्ट्रीय महासचिव एमपी सिंह, समाजसेवी सुरेंद्र सिंह,समाजसेवी आलोक चौहान तथा उत्तराखंड क्षत्रिय उत्थान संस्था कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल के संस्थापक उम्मेद सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र सिंह बिष्ट तथा डीएस नेगी आदी ने मिलकर इस विषय पर गहन चर्चा की,कि देशभर के सभी राजपूत संगठन और पदाधिकारी किस तरह से एक बैनर तले आकर समाज को गति प्रदान कर सकते हैं?        बैठक में लंबी चर्चा के बाद यह तय किया गया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चुनाव के बाद देशभर के राजपूतों को एक करने की दिशा में दिल्ली में बैठक आयोजित की जाएगी तथा सभी क्षत्रिय स...

आईटीएस में खेलप्रतियोगिता शुरू

Image
आईटीएस मोहन नगर में स्पोर्ट्स वीक   का शुभारम्भ  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।          आईटीएस मोहननगर गाजियाबाद के स्नातक परिसर में बुधवार को "स्पोर्टस वीक - २०२१" का शुभारंभ किया गया। स्पोर्ट्स वीक का औपचारिक उद्घाटन आईटीएस - द एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा,स्नातक परिसर एवं आई0 टी० के निदेशक प्रो0 सुनील कुमार पांडेय, उपप्रधानाचार्य प्रो0 नैन्सी शर्मा ने मिलकर माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वल्लित कर किया।        इस अवसर पर श्री चड्ढा ने कोविड-19 के कारण लगभग २ वर्षों तक बंद रहीं खेलकूद गतिविधियों पर अफसोस प्रकट किया। उन्होंने स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए आयोजन समिति के सदस्यों को शुभकामनायें देते हुए कहा की यह आयोजन सभी छात्रों को अपनी रूचि के अनुसार विभिन्न खेलों में भाग लेकर उच्च कोटि की खेल भावना के प्रदर्शन के साथ भाग लेंगे एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।  उन्होंने कहा कि आईटीएस अपने छात्रों को बहुमुखी प्रतिभा के विकास एवं प्रदर्शन के सभी संभव अवसर प्रदान करता है और इस प्रकार के आयोजन छात्रों को अपनी ...

आईटीएस में एचआर कॉन्क्लेव -2021का आयोजन

Image
आईटीएस  स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट में  एचआर कॉन्क्लेव -2021का आयोजन सफल साहिबाबाद (एसपी चौहान)।        आईटीएस स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट मोहन नगर, गाजियाबाद में एचआर एंड डिसरप्टिव डेवलपमेंट ड्यूरिंग पेन्डामिक " विषय पर  एचआर कॉन्क्लेव के आयोजन शुरू हो गया  ।  कॉन्क्लेव का  उद्घाटन  मुख्य अतिथि आशुतोष अंशु , सी एच आर ओ (हिटैची इंडिया),  गेस्ट ऑफ़ ऑनर  सुबिर वर्मा, सी एच आर ओ  एंड हेड एच आर एंड आई आर (टाटा पावर), भेजवा संस्था के उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा, फॉर्मर डायरेक्टर एवं प्रोफेसर एमेरिटस डॉ विद्या सेखरी  एवं कॉन्क्लेव कन्वीनर प्रो. दुर्बा रॉय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया ।          इस अवसर पर संस्थान  के प्रोफेसर एमेरिटस डॉ विद्या सेखरी ने  सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया साथ ही कॉन्क्लेव के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला।   उन्होंने वर्तमान पेन्डामिक से उत्पन्न चुनौतियों से सामना करने हेतु अडाप्टिबिलिटी, फ्लेक्सिबिलिटी एंड क्रिएटिविटी के स...

आईटीएस में एचआर कांक्लेव का आयोजन शनिवार को

आईटीएस  स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट मोहन नगर में  शनिवार को होगा"एचआर कॉन्क्लेव -2021"का आयोजन  साहिबाबाद (एसपी चौहान)। आईटीएस स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट मोहन नगर, में शनिवार को प्रातः 10 बजे से  "एच आर एंड डिसरप्टिव डेवलपमेंट ड्यूरिंग पेन्डामिक " विषय पर  एचआर कॉन्क्लेव का आयोजन होगा । कॉन्क्लेव का  उद्घाटन  मुख्य अतिथि आशुतोष अंशु , सीएचआरओ (हिटैची इंडिया),  गेस्ट ऑफ़ ऑनर  सुबिर वर्मा, सीनियर डायरेक्टर एंड हेड एच आर एंड आई आर (टाटा पावर), संस्थान के उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा,  निदेशक प्रो. (डॉ) डी के अग्रवाल , पी जी डी एम चेयरपर्सन डॉ अनुषा अग्रवाल एवं कॉन्क्लेव कन्वीनर प्रो. दुर्बा रॉय संयुक्त रूप से करेंगे।        कॉन्क्लेव का आयोजन दो  पैनल सत्रों में  संपन्न होगा ।  प्रथम पैनल सत्र " वर्क फ्रॉम होम - ए न्यू पाराडाइम " विषय पर आधारित होगा जिसमे अग्निवेष ठाकुर, डायरेक्टर (एक्सेंचर ), देबैर्घा देव, हेड एच आर  (नार्थ डाबर लिमिटेड),राजश्री सेनगुप्ता, डायरेक्टर- इंडिया एंड एसई एशिया (स्टानले ब्लैक एंड डेकर ), निधि जैन,...

क्षत्रिय सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार के राज्याभिषेक दिवस व दशहरा पूजन परंपरागत रूप से संपन्न

Image
फरीदाबाद (एसपी चौहान)।        राजपूत सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार के राज्याभिषेक दिवस एवं दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन  राजपूत समुदाय के अनेक संगठनों द्वारा सामूहिक रूप से मनाया गया। इस अवसर पर शस्त्र पूजन और राजपूत सम्राट मिहिरभोज जी के राज्यभिषेक का भव्य कार्यक्रम फरीदाबाद  सैक्टर 8 के महाराणा प्रताप भवन में हुआ।             इस आयोजन के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध इतिहासकार डॉक्टर भगवान सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपीएस चौहान (साहित्यकार व वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट) ने की।  अतिविशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एंव संसदीय सचिव कु. शारदा राठौर तथा अखंड राजपुताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव राकेश चौहान, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अजय सिंह, राजकुल सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष नारायण सिंह शेखावत, वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सिंह, अखिल भारतीय भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजा राम विशिष्ट अतिथि के ...

विजयादशमी का पर्व धूम-धाम से संपन्न

Image
बुलंदशहर (एसपी चौहान)।       विजया दशमी महोत्सव उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद की शिकारपुर के विधानसभा क्षेत्र में धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्षत्रिय परंपरा का पालन करते हुए यह आयोजन शस्त्र पूजन और अतिथि सम्मान के साथ शुरू हुआ।       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ चंद्रमोहन सिंह राघव थे। इस मौके पर अवरेस राघव, रमेश सिंह राघव, अजीत सिंह राघव आदि ने माला पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।          मुख्य अतिथि डॉ चंद्रमोहन सिंह राघव मैं इस अवसर पर क्षत्रियों का आह्वान किया मेरे साथ धर्म को अपनाते हुए गरीब और असहाय लोगों की सहायता तथा क्षत्रिय समाज के उत्थान के लिए बच्चों की शिक्षा और संस्कारों पर जोर दें।         राष्ट्रीय क्षत्रिय महासेना के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री  सतेन्द्र सिंह राघव ने चंद्र मोहन सिंह राघव एवं समाज के वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। तो तुरंत उन्होंने अपने संबोधन में क्षत्रिय समाज को एकजुट होने, समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के था ...