Posts

समानता के भाव से ही असमानता दूर होती है

Image
स्थाई भविष्य के लिए आज लैंगिक समानता जरूरी नई दिल्ली(एसपी चौहान)।           अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में क्लेरिजस होटल के सीनेट लाउंज में मंगलवार को एसोचैम (एएसएसओसीएचओएम)  द्वारा एक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसका विषय था 'एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता'।         कार्यक्रम की शुरुआत में एसोचैम की सहायक महासचिव सुश्री मीनाक्षी शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री मंजरी चन्द्र ने किया। वहीं, एसोचैम के राष्ट्रीय सशक्तिकरण परिषद की को-चेयर और यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की चेयरपर्सन श्रीमती उपासना अरोड़ा ने विषय प्रवेश करवाते हुए महिलाओं की विशेषता एवं महत्ता से अवगत कराया। जबकि मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, केंद्रीय आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के डायरेक्टर डॉ ईश्वर वी. बासव रेड्डी ने परिचर्चा सत्र को सम्बोधित करते हुए महिलाओं की समुचित दिनचर्या व उनके स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं को रेखांकित किया। वहीं, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की धर्मपत्नी और सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता श्रीमती ...

दुलारी समिति ने गरीब और असहाय महिलाओं के साथ मनाया महिला दिवस

Image
दुलारी समिति ने गरीब और असहाय महिलाओं के साथ मिलकर मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।              अंतरराष्ट्रीय  महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था दुलारी सेवा समिति ने गरीब और असहाय महिलाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।          समिति अध्यक्षा राधिका शर्मा ने बताया कि इस  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दुलारी समिति ने "दुलारी स्वरोजगार" नामक योजना  के अंतर्गत गरीब व जरूरतमंद महिलाओं के साथ  बैठ कर उनकी समस्याओं  और जीविका के बारे मे चर्चा की । साथ ही सभी को चाय नाश्ता भी करवाया और उनको आर्थिक सहयोग करने के लिए एवम  रोजगार प्रदान करने के लिए आश्वासन दिया।          दुलारी समिति की सचिव मीनाक्षी शर्मा ने कहा इस मौके पर सभी महिलाओं ने अपने मन की बात खुलकर की  । अपनी व्यक्तिगत व घरेलू समस्याएं भी बताईं । जो महिलाएं कोरोना महामारी के कारण घर से बेघर हो गई थीं उन्होंने अपनी तंगहाली की व्यथा सुनाई और कहा कि उनके सामने अपना जीवन चलाने क...

ले क्रेस्ट अस्पताल वसुंधरा में महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच की घोषणा

Image
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य की जांच और सलाह देगा ले क्रेस्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल वसुंधरा साहिबाबाद (एसपी चौहान)।         सोमवार को ले क्रेस्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक आयोजित गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर अपने विचार व्यक्त किए गए तथा महिला संबंधित बीमारियों की से बचने के उपाय विस्तार से बताए गए। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधकों ने घोषणा की है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 9 मार्च को अस्पताल में निशुल्क महिला रोग जांच और निदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।          संस्था के चेयरमैन डॉक्टर संजय गर्ग व उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल कार्यकारी चेयरमैन दीपक गुप्ता ने बताया कि अस्पताल निरंतर महिलाओं के सशक्तिकरण एवं अन्य सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के सम्मान में समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को उपलब्ध कराता रहा है। संस्था के सह अध्यक्ष व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चारू गर्ग ने बताया कि 8 मार्च को प्रत्येक वर्ष ...

महिला दिवस पर डॉ उपासना अरोड़ा से विशेष बातचीत

Image
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  पर डॉ उपासना अरोड़ा ने महिलाओं को राष्ट्र की नींव बताया साहिबाबाद (एसपी चौहान)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में एक बातचीत के दौरान यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कौशांबी की निर्देशिका डॉ उपासना अरुणा ने बताया कि एक स्वस्थ नारी से ही समूची दुनिया का उत्तम निर्माण संभव है, इसलिए उन्हें अच्छा परवरिश देना चाहिए।           डॉ उपासना अरोड़ा जहां एक चिकित्सक हैं वही एक अच्छी समाज सेविका भी हैं जो हमेशा महिलाओं के उत्थान के लिए सोचती हैं।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट करने के लिए उन्होंने एक प्रेस वार्ता के दौरान अपने दृष्टिकोण को रखा। इस सिलसिले में  उन्होंने आत्मीयता, मानवता, सेवाभाव, कर्तव्य परायणता, व्यवहारिकता और चिकित्सा जगत के उन पहलुओं को उजागर किया, जिसे जानना-समझना देश और देशवासियों की आज सबसे बड़ी जरूरत है। यहां प्रस्तुत है उनसे हुई बातचीत के कुछ खास अंश-       सवाल:- आप चिकित्सा क्षेत्र की एक बड़ी हस्ती बन चुकी  हैं। आखिर कैसे पहुंचीं इस मुकाम तक और आगे आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं...

डॉ राजाराम जयपुरिया पर स्मृति व्याख्यान

Image
जयपुरिया स्कूल में तीसरा डॉ. राजाराम जयपुरिया स्मृति व्याख्यान साहिबाबाद (एसपी चौहान)।            दिवंगत उद्योगपति, शिक्षाविद और जन कल्याण के महानायक कहे जानेवाले डॉ. राजाराम जयपुरिया का स्मृति समारोह के अवसर पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसका विषय था ‘दूरदर्शी नेतृत्व से एक मजबूत और दृढ संकल्प भारत का निर्माण’। इस दौरान चिन्मय मिशन के वैश्विक प्रमुख स्वामी स्वरूपानंद ने  व्याख्यान दिया।        सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के विद्यार्थियों ने इस आयोजन में भाग लिया जिसमें उपनिषद और भगवद गीता के श्लोकों का सस्वर पाठ किया गया। इसके बाद सेठ आनंदराम जयपुरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन और फिक्की एराइज के चेयरमैन शिशिर जयपुरिया का स्वागत संबोधन हुआ।          शिशिर जयपुरिया ने कहा कि “हमारी प्राचीन ज्ञान संपदा सभी क्षेत्रों में व्याप्त है - अध्यात्म से लेकर विज्ञान, कला, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, राजनीतिक शासन और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में इसका अपना विशेष महत्व है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि यह सदी हमारे ...

सीआईएसएफ का मनाया गया 53 वां स्थापना दिवस

Image
सीआईएससीआईएसएफ ने मनाया 53 वा स्थापना दिवस  साहिबाबाद(एसपी चौहान)। इंदिरापुरम स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की पांचवी रिजर्व बटालियन के परिसर में आज परंपरागत तरीके से औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ का 53वां स्थापना दिवस मनाया गया। हालांकि हर वर्ष यह आयोजन 10 मार्च को किया जाता है लेकिन 10 मार्च को उत्तर प्रदेश तथा अन्य प्रांतों में मतगणना का कार्यक्रम है इसलिए इस बार 6 मार्च को यह स्थापना दिवस मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने सीआईएसएफ की सराहना करते हुए उसका देश की अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान बताया। उन्होंने कहा कि 52 साल की इस यात्रा में ढाई ट्रिलियन डॉलर का मौन योगदान सीआईएसएफ ने दिया है।उन्होंने कहा कि कोरोना की महामारी में औद्योगिक सुरक्षा बल आजकल ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से लौटने वाले नागरिकों की देखभाल भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ देश के संवेदनशील और महत्वपूर्ण 354 प्रतिष्ठानों और 65 से ज्यादा संवेदनशील हवाई अड्डे, बंदरगाह ,परमाणु इकाइयां ,अंतरिक्ष सं...

आईटीएस में चौथा वर्चुअल शोध सम्मेलन आयोजित

Image
आईटीएस मोहन नगर में  " चौथा ऑनलाइन  रिसर्च कन्वेंशन -2022"  का आयोजन  साहिबाबाद (एसपी चौहान)। आईटीएस मोहन नगर गाजियाबाद में रविवार को इकोनोमी-द इनविजिबल हैंड" विषय पर वर्चुअल  रिसर्च कन्वेंशन का आयोजन हुआ।           वर्चुअल  रिसर्च  कन्वेंशन का  उद्घाटन  मुख्य अतिथि अनिल पाटनी (टीम लीडर, इ यू पॉलिसी एंड आउटरीच प्रोजेक्ट इंडिया एंड फ्रांस) , कीनोट स्पीकर राहुल शर्मा , (मैनेजिंग डायरेक्टर , एपीसीओ वर्ल्डवाइड और  डॉ. रजत कथूरिआ,(प्रोफेसर एंड डीन, शिव नादर यूनिवर्सिटी, फॉर्मर डायरेक्टर एंड चीफ एग्जीक्यूटिव, इंडियन कॉउन्सिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनोमिक रिलेशन्स) एवं आईटी एस - द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा द्वारा विधिवत संपन्न किया गया ।          उद्घाटन सत्र के दौरान राहुल शर्मा ने अपनी बात वर्तमान अर्थव्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों एवं संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए शुरू की और इस सन्दर्भ में इमर्जिंग नोलेज इकॉनमी,गिग इकॉनमी और  सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर ध्यान...