Posts

डीएवी राजेंद्र नगर में राष्ट्रीय खेल महोत्सव मनाया

Image
डीएवी पब्लिक स्कूल, साहिबाबाद ने राष्ट्रीय खेलकूद दिवस मनाया साहिबाबाद (एसपी चौहान)।          डीएवी पब्लिक स्कूल, राजेंद्र नगर साहिबाबाद ने सोमवार को मेजर ध्यानचंद स्मृति में राष्ट्रीय खेलकूद दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रख्यात क्रिकेट खिलाड़ी और एक निजी इलेक्ट्रोनिक्स चैनल  की क्रिकेट विशेषज्ञ कुमारी लतिका सांगवान मुख्य अतिथि थी।           इस अवसर पर नारी सशक्तिकरण के आलोक में रस्साकसी एवम बालकों के लिए फुटबाल मैच का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने टास उछालकर प्रतिस्पर्धा का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा एवम नुक्कड़ नाटक के द्वारा देश के प्रख्यात खिलाड़ियों के व्यक्तित्व विशेष को मुखर किया। विद्यालय के पर्धनाचार्य   वीके चोपड़ा जी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए शिक्षा में खेलकूद की अनिवार्यता पर बल दिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का अनुसरण करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि देश में संभावनाओं का आभाव नहीं है आवश्कता है स...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्वामी विवेकानंद स्कूल में परंपरागत खेलों का आयोजन

Image
स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय खेल दिवस   पर परंपरागत खेलों का आयोजन।     साहिबाबाद (एसपी चौहान)।             राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को हॉकी के  महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस  का आयोजन  उत्साह पूर्वक किया गया।     कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री  डोमेश्वर साहू द्वारा  दीप प्रज्वलन एवं गुब्बारे उड़ाकर किया गया। तदुपरांत सभी अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर  उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डोमेश्वर साहू ने खेलों की  बारीकी और  महत्व को बताते हुए छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने और खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात कही। इन्होंने  कहा कि मेजर ध्यानचंद ने खेलों के क्षेत्र में आदर्श स्थापित किया । भारतवर्ष के लिए लगातार तीन ओलंपिक में स...

कोरवा यूपी ने की फोटो पहचान पत्र वाली मतदाता सूची से यूपी के निकाय चुनाव कराने की मांग।

Image
नगर निकाय चुनाव  विधानसभा मतदाता सूची से  कराने की मांग  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।  कन्फर्डेशन ऑफ आरडब्ल्यूएज उत्तर प्रदेश (कोरवा,यूपी) ने यूपी में नगर निकाय चुनाव मतदाता की फोटो युक्त  मतदाता सूची से कराने की मांग की है। बिना मतदाता के फोटो वाली मतदाता सूची से चुनाव कराने में धांधली की आशंका है।         कोरवा यूपी के मुख्य संरक्षक कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि यूपी में नगर निकाय चुनाव में उपयोग में लाई जाने वाली बिना फोटो वाली मतदाता सूची ठीक नहीं है। इसमें 40प्रतिशत से अधिक असली मतदाताओं के नाम नहीं होते हैं। जिनके नाम मतदाता सूची में होते हैं वे वहां के वोटर नहीं होते। इस मामले में उन्होंने मतदाता फोटो पहचान युक्त विधानसभा में प्रयोग की जाने वाली मतदाता सूची के आधार पर नगर निकाय के चुनाव कराए जाने की मांग की है।       राधे श्याम पार्क स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कोरवा यूपी के अध्यक्ष पवन कौशिक ने बताया है कि उनके संगठन की मांग केवल इतनी है कि नगर निकाय चुनाव में जिस बिना फोटो वा...

जाहरवीर बाबा के जन्म उत्सव पर भंडारे का आयोजन

Image
दुलारी समिति एवं  श्रीराम एसोसिएट द्वारा  जाहरवीर बाबा जन्मोत्सव पर भंडारा साहिबाबाद (एसपी चौहान )।        दुलारी समिति एवं श्री राम एसोसिएट के सौजन्य से गोगा जाहरवीर जन्मोत्सव पर हवन पूजन कर  भंडारे का आयोजन किया गया।            राजेंद्र नगर स्थित श्री राम एसोसिएट  कार्यालय पर दुलारी समिति के सहयोग से श्री गोगा जाहरवीर जन्मोत्सव मनाया गया।     इस अवसर पर दुलारी समिति की अध्यक्षा राधिका शर्मा ने अपनी 20 दिन की पोती के चरण  पूज कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में जाहरवीर बाबा का गुणगान करते हुए उनकी कथा का वाचन किया गया।तदुपरांत उसके बाद  पूजन- हवन किया गया । जाहरवीर बाबा की पूजा की परम्परानुसार स्वादिष्ट खीर और पूए का भोग लगाया । उसके बाद सभी को पंगत में बैठा कर प्रसाद स्वरूप भोजन करवाया गया।   भंडारा देर शाम तक चला। भंडारे की शुरुआत नवजात क्या उमाक्षी के नन्हें नन्हें   हाथों से करवाई गई । भंडारे में प्रसाद रूपी भोजन सैक...

हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण ना होने से ग्रामीण नाराज

Image
करहैड़ा गांव में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा के अनावरण न होने से ग्रामीणों में रोष साहिबाबाद (एसपी चौहान)।             करहैड़ा गांव में पृथ्वीराज चौहान  द्वार पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति का अनावरण नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। गांव वाले इसे प्रतापी हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान का अपमान मान रहे हैं।        जानकारी के अनुसार करहैड़ा गांव में हिंडन वायुसेना केंद्र से राजनगर एक्सटेंशन की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर पृथ्वीराज चौहान द्वार बना हुआ है। यह मुख्य मार्ग पर गांव वाले महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति लगाने का सपना बरसों से सजोए बैठे हैं। इस स्थान का नगर निगम गाजियाबाद द्वारा सौंदर्यीकरण कर एक चबूतरा बनाया हुआ है।इस चबूतरे पर गांव वालों ने अपने पैसे से कास्य की एक भव्य पृथ्वीराज चौहान की घोड़े पर बैठी प्रतिमा बना कर रखी हुई है,जिसका अभी अनावरण नहीं हुआ है। अनावरण नहीं होने से जिला प्रशासन द्वारा इस मूर्ति को त्रिपाल आदि से ढक कर रस्सी से बांधा हुआ है। गांव वालों का कहना है कि यह महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान...

स्वामी विवेकानंद स्कूल में धूमधाम से मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

Image
स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में आजादी का अमृत महोत्सव  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।        राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में आजादी की क्षेत्र वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष में हर घर तिरंगा भी निकाली गई।            विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अमृत महोत्सव के अवसर पर एक अभियान के तहत गुरुवार को तिरंगा यात्रा भी निकाली‌। सोमवार 15 अगस्त को मुख्य अतिथि हेमेन्द्र  (प्रांत सामाजिक सद्भावना प्रमुख)  ने ध्वजारोहण  किया।  तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना की गई। बाद में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। अमर शहीदों की याद में एक लघु नाटिका प्रस्तुत की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमेंद्र  ने उदाहरणों से छात्रों को राष्ट्र के निर्माण में अपनी सहभागिता  तथा अपने कर्तव्यों को राष्ट्रहित के लिए समर्पित करने की बात कही ।     इस कार्यक्रम में विधायक सुनील शर्मा ,सह प्रबंधक आलोक , उ...

आजादी के अमृत महोत्सव पर वृद्ध जनों का सम्मान

Image
आरडब्ल्यूए आरएम ब्लॉक ने धूमधाम से मनाया अमृत महोत्सव  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।       आरडब्ल्यूए आरएम ब्लॉक राजेंद्र नगर सेक्टर 2 ने आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पार्षद हेमलता शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।          आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष  वीके शिशोदिया ने अमृत महोत्सव आयोजन की अध्यक्षता की। इस अवसर पर श्रीमती कुसुम लता, उपाध्यक्ष, जितेंद्र गौतम सचिव, मोहित शिवाच कैशियर, देवेंद्र सोम, हरेंद्र सिंह राणा, प्रेम कटारिया, एमएस भाटिया, दीपक गौतम, एलएम उपाध्याय, केएन कौशिक, राजेश श्रीवास्तव, भगवती पालीवाल, सुषमा शिशोदिया  , विमला देवी, एसके सिंह, आरके त्यागी, पीके रघुवंशी आज विशेष रूप से उपस्थित थे।        ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद अनेक तरह की प्रतियोगिताएं की गई जिनमें देश प्रेम के गीत, नृत्य, पुरुषों की दौड़ 100 मीटर, महिला दौड़ 50 मीटर, चम्मच नींबू दौड़, महिला कुर्सी दौड़, पुरुषों की कुर्सी दौड़ हुई।        2047 दृष्टि पर व...