शिक्षा के क्षेत्र में सावित्रीबाई फुले का महिलाओं के प्रति योगदान सराहनीय

सावित्रीबाई फुले की जयंती पर गोष्ठी
 साहिबाबाद(एसपी चौहान)। 
राजेंद्र नगर सेक्टर 3 स्थित, स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को  सावित्रीबाई फुले  की जयंती के उपलक्ष में सामाजिक समरसता मंच, वैशाली महानगर द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । 
       कार्यक्रम में भारत की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले  को याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और वैशाली महानगर के सामाजिक समरसता संयोजक डॉ.  प्रियांक शर्मा ने हिंदुस्तान के उद्धार एवं उत्थान में महिलाओं की सक्रिय भूमिका पर चर्चा की।  उन्होंने यह भी बताया कि सशक्त एवं संस्कारवान हिंदुस्तान की कल्पना, बिना नारी शक्ति के सम्मान के संभव नहीं है।उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के क्षेत्र में सावित्रीबाई फूले के संघर्षपूर्ण जीवन के विषय में भी कई बातें बताई। कार्यक्रम का शुभारंभ सावित्रीबाई फुले जी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड राजपूताना सेवा संस्थान का परिचय सम्मेलन सकुशल संपन्न

क्षत्रिय परिचय सम्मेलन 13 अप्रैल को नोएडा में

समाज की बेहतरी के लिए क्षत्रिय समाज को व्यापार में उतरना चाहिए