साहिबाबाद विधायक को मिली अस्पताल से छुट्टी


 विधायक सुनील शर्मा को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी, घर पर करेंगे एकांतवास,इलाज जारी ।
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
    यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी गाजियाबाद के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनुज अग्रवाल ने बताया कि साहिबाबाद के विधायक सुनील कुमार शर्मा को सेहत में सुधार होने के कारण मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
          चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि हालांकि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट अभी पॉजिटिव है। लेकिन उसकी संक्रामक वैल्यू पहले से काफी कम हो गई है और विधायक का इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य में अच्छा सुधार देखा और उन्हें ओरल मेडिसिन एवं क्वारंटाइन रहने की हिदायत पर आज घर भेज दिया गया है।
         विधायक ने अस्पताल के डॉक्टरों डॉ आरके मणि, डॉ केके पांडे, डॉ अर्जुन खन्ना, डॉ अंकित सिन्हा और डॉ अंशुमन त्यागी का उनकी सघन देखभाल और उचित उपचार हेतु ह्रदय से धन्यवाद किया है।

Comments

Popular posts from this blog

समाज की बेहतरी के लिए क्षत्रिय समाज को व्यापार में उतरना चाहिए

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का हुआ भव्य अनावरण

वसुंधरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के भव्य अनावरण की तैयारी जोरों पर