प्रश्न पत्र निर्माण कार्यशाला का आयोजन
स्वामी विवेकानंद स्कूल में हुआ प्रश्न पत्र निर्माण कार्यशाला का आयोजन
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में दिनांक शनिवार को चार दिवसीय प्रश्न पत्र निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी ने बताया कि इस कार्यशाला का शुभारंभ डॉ लक्ष्मण सिंह बिष्ट (क्षेत्रीय मंत्री भारतीय शिक्षा समिति ) के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। यह कार्यशाला क्षेत्रीय परीक्षा प्रमुख मनोज मिश्रा के निर्देशन में विद्या भारती के द्वारा आयोजित की जा रही है।इसमें 34 विद्यालयों से लगभग 120शिक्षकगण भाग ले रहे हैं। इन प्रश्न पत्रों का निर्माण सीबीएसई में हुए बदलावों तथा नई शिक्षा नीति एनईपी को ध्यान में रखते हुए किया जायेगा। यह आयोजन विद्या भारती की शिक्षा योजना के अनुसार एक नए प्रारुप के साथ हो रहा है।इस कार्यशाला में हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान ,संस्कृत, शारीरिक शिक्षा,विज्ञान, कंप्यूटर सभी विषयों के प्रश्न पत्रों का निर्माण कार्य चल रहा है। विद्यालय के प्नारधानाचार्य श्रीमान विशोक कुमार तथा सर्व व्यवस्था प्रमुख उमेश बाबू गुप्ता के निर्देशन में यह आयोजन व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है।
Comments
Post a Comment