करहैड़ा में पूज्य तन सिंह जी की जन्म शताब्दी मनाने के लिए जनसंपर्क

पूज्य तन सिंह जी का जन्म शताब्दी समारोह मनाने के लिए राजपूतों का जनसंपर्क अभियान चला करहैड़ा में 
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
क्षत्रिय समाज के अग्रणी नेता रहे पूज्य तन सिंह जी का जन्मशताब्दी समारोह मनाने के लिए दिल्ली एनसीआर में जनसंपर्क अभियान तेज गति से चल रहा है। जनसंपर्क अभियान में क्षत्रिय युवक संघ के महेंद्र सिंह तंवर ( छात्र जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी निवासी जोधपुर )एवं पवन सिंह राठौड़ निवासी नागौर तथा दिल्ली से अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह और उनके साथियों की टोली दिल्ली एनसीआर के गांव- गांव जाकर जनसंपर्क कर रही है। समारोह 28 जनवरी को नेहरू  स्टेडियम नई दिल्ली में मनाया जायेगा । जनसंपर्क के द्वारा इस भव्य जन्मशताब्दी समारोह के लिए क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।
           गांव करहैड़ा में आयोजित हुई एक सभा में मुख्य भूमिका भानु सिसोदिया, राजकुमार सिंह सोम, राजकुमार सिंह सिसोदिया,करहैड़ा गांव के राजपूत नेता नरेंद्र सिंह व जितेंद्र सिंह निर्वाण की रही।इस सभा में करीब 100 राजपूतों ने भाग लिया जो गाजियाबाद की अनेक राजपूत संस्थाओं से जुड़े हुए पदाधिकारी थे।
       एक संदेश यात्रा जो पूज्य तन सिंह जी के पैतृक गांव (पाकिस्तान बॉर्डर)जैसलमेर के गांव से चल रही है वह यात्रा 12 जनवरी को गाजियाबाद में प्रवेश करेगी। इसका स्वागत गाजियाबाद में विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा तथा रात्रि विश्राम वसुंधरा गाजियाबाद में होगा।   
        करहैड़ा गांव में आयोजित इस सभा में जो प्रमुख लोग शामिल हुए उनमें मनवीर सिंह चौहान अर्थला, सुबोध परमार राजेंद्र नगर, विनोद कुमार सिंह गरिमा गार्डन, केपी सिंह वसुंधरा, पृथ्वीराज सिंह राजनगर एक्सटेंशन, मनोज कुमार सिंह राजनगर एक्सटेंशन, रविंद्र सिंह करहैड़ा ,पप्पू चौहान हर्ष चौहान ,विकास सिंह व पंकज सिंह राजनगर एक्सटेंशन ,उमाशंकर सिंह अर्थला, नरेंद्र सिंह चौहान करहैड़ा ,राकेश सिंह गाजियाबाद ,राजकुमार सिंह सिसोदिया गाजियाबाद, राजकुमार सिंह सोम, अवधेश सिसोदिया गाजियाबाद, सोनू तोमर गालंद, विकास राघव पिलखुवा, योगेंद्र सिंह राणा, पिलखुआ,आयुश , बृजमोहन सिंह आरपी सिंह जादौन, अरुण कुमार, सत्यपाल सिंह जादौन ,प्रेम राघव ,राम प्रवेश, हरिश्चंद्र सिंह सिसोदिया ,अरुण पुंडीर, देवेंद्र पुंडीर, राजकुमार रनोत, सुदेश चौहान ,एमपी सिंह कुशवाहा, सत्येंद्र सिंह राठौड़, अजय सिंह ,नरेंद्र सिंह चौहान ,भानु सिसोदिया, नरेश चौहान ,धर्मेंद्र सिंह, अनिल चौहान, महेश सिसोदिया, निर्भय सिंह परिहार, शैलेंद्र सिंह ,विजय तोमर, विजेंद्र चौहान, राजकुमार सोम, जितेंद्र सिंह, महाराज सिंह पुंडीर, भूपेंद्र सिंह तथा बीएस राणा गाजियाबाद थे।
      इस अवसर पर राजपूतों ने एक इच्छा व्यक्त की कि सभी राजपूत संगठनों की एक समन्वय समिति बनाई जाए जिसमें हर संस्था के दो-दो पदाधिकारी रहे। यह समन्वय समिति राजपूतों के संबंध में बैठक कर किसी भी मामले में सभी राजपूतों में समन्वय स्थापित कर आगे की भूमिका तय करे।
      गौर तलव है कि पूज्य तन सिंह जी ने1946में
क्षत्रिय युवक संघ की स्थापना की थी तथा वह दो बार निर्दलीय विधायक  बाड़मेर से रहे। दो बार सांसद रहे जैसलमेर और बाड़मेर से 1950 में बाड़मेर के चेयरमैन चुने गए थे। 1952 और 1957 में दो बार वे निर्दलीय विधायक चुने गए। इसके बाद 1962 व 1977में वे दो बार निर्दलीय सांसद चुने गए थे। 56 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। यहां यह स्मरणीय है कि 19779 में सांसद का चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन भर आए थे लेकिन जव वे अपनी मां के पास आशीर्वाद लेने गए तो मां की गोद में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। वे जव 3 वर्ष के थे तब उनके पिता का  निधन हो गया था। लेकिन प्रतिभा के धनी पूज्य तन सिंह जी एक साधारण से परिवार में जन्म लेकर हर क्षेत्र में यहां तक कि शिक्षा में भी सर्वोत्तम रहे।
     यह कहने की जरूरत नहीं है कि क्षत्रिय समाज के लिए पूज्य तन सिंह जी ने क्या-क्या सामाजिक कार्य किये और क्या समाज को नई दिशा दी।
     जनसंपर्क के दौरान  लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए इस बार क्षत्रिय समाज सक्रियता से भाग लेरहा है।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना