आईपीएस चयनित संस्कृति सिंह का हुआ अभिनंदन

यूपीएससी परीक्षा में 165 वे रैंक पाकर आईपीएस बनी संस्कृति सिंह का हुआ अभिनंदन
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
     इंदिरापुरम नीति खंड प्रथम निवासी घनश्याम सिंह चौहान की पुत्री संस्कृति सिंह के यूपीएससी की परीक्षा में 165 वे रैंक पाकर आईपीएस अधिकारी के तौर पर चयनित होने पर आज रेडिसन होटल केएम टावर यूपी गेट कौशांबी में अखंड  राजपूताना सेवा संस्थान के बैनर तले अभिनंदन किया गया। अवसर पर संस्कृति सिंह के पिता घनश्याम सिंह चौहान और माता सविता सिंह को भी सम्मानित किया गया। 
     कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह ने की तथा संस्था की ओर से संस्था के राष्ट्रीय महासचिव वीपी सिंह के नेतृत्व में संस्कृति सिंह को फूलों का गुलदस्ता देखकर अभिनंदन किया गया और उन्हें एक पटका पहना गया। इस अवसर पर संस्कृति सिंह के पिता घनश्याम सिंह चौहान और माता  सविता सिंह को भी पुष्प माला  और पटका पहना कर सम्मानित किया गया। संस्कृति सिंह को इस अवसर पर अखंड राजपूताना सेवा संस्थान की एक स्मारिका और महाराणा प्रताप का एक चित्र आदर्श के रूप में दिया गया।
   कार्यक्रम का संचालन संस्था के राष्ट्रीय महासचिव और मीडिया प्रभारी एसपी चौहान ने किया। अपने संबोधन में केपी सिंह ने संस्कृति सिंह  की सफलता के लिए उनके माता-पिता और उनके शिक्षकों का योगदान बताया। उन्होंने  कहा कि संस्कृति सिंह को यह याद रखना चाहिए कि वह  क्षत्रिय समाज की पुत्री है और क्षत्रिय समाज का काम दीन दुखियों को और गरीबों को न्याय दिलाना होता है। अगर वह निर्भीकता और ईमानदारी से  क्षत्रिय परंपरा को निभाते हुए पीड़ित और दीन दुखी को न्याय दिलाने में सफल होती हैं तो इससे क्षत्रिय समाज का मान बड़ेगा।
    इस अवसर पर क्षत्रिय समाज के प्रमुख लोगों ने सरस्वती सिंह से कहा कि वह एक सौभाग्यशाली लड़की हैं जिसने क्षत्रिय कुल में जन्म लिया है क्योंकि क्षत्रियों का पहला कर्तव्य न्याय करना होता है। फैसला बहुत लोग करते हैं लेकिन जब न्याय की बात आती है तो आज भी क्षत्रिय समाज का नाम लिया जाता है।
     अपने संबोधन में संस्कृति सिंह ने कहा कि उसने अपने माता-पिता से जो संस्कार पाए हैं उसके अनुरुप वो व्यवहार करेंगीं तथा वे अपने माता-पिता एवं क्षत्रिय समाज की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगीं। आज जो क्षत्रिय समाज ने उसका सम्मान किया है और उससे जो अपेक्षाएं हैं उसे पूरा करने का वह काम करेगी।
   इस अवसर पर संस्कृति सिंह के पिता घनश्याम सिंह चौहान और माता सविता सिंह ने भी उम्मीद जाहिर की कि उनकी बेटी अपने कुल का नाम रोशन करेगी और कानून का हमेशा ध्यान रखेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पुत्री और उन्हें जो सम्मान आज मिला है उसके लिए वह आभार प्रकट करते हैं। 
     यह सब सर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह, राष्ट्रीय महासचिव वीपी सिंह, विनोद कुमार सिसोदिया, एसपी चौहान के अलावा बीबी सिंह, एडवोकेट भूपेंद्र सिंह, एडवोकेट इंद्रवीर सिंह राघव, एडवोकेट विवेक भदोरिया, पीपी सिंह सिसोदिया, एसपी सिंह, चंद्रशेखर सिंह ,शिवराज सिंह पुंडीर ,दीपांशु पुंडीर,आशीष राघव, अमर सिंह तोमर, संदीप कुमार सिंह, नीलम सिंह, अजय तोमर, डॉक्टर जी एस चौहान, त्रिलोकी राठौर, ऋषिकेश तोमर ,जेपीएस चौहान, ,कविता सिंह, कृष्ण चौहान, राम अवतार सिंह ,वेदपाल सिंह कुशवाहा ,बीबी सिंह ,मदन सिंह कुशवाहा, बलराम सिंह कुशवाहा, यशपाल सिंह, सुभाष कुमार तोमर,  महाराज सिंह पुंडीर, तरुण चौहान तथा रेनू चौहान आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड राजपूताना सेवा संस्थान का परिचय सम्मेलन सकुशल संपन्न

समाज की बेहतरी के लिए क्षत्रिय समाज को व्यापार में उतरना चाहिए

एसवीपी गुलमोहर रेजिडेंसी अहिंसा खंड इंदिरापुरम में हुई अनेक प्रतियोगिताएं