4 साल की बच्ची का दुराचारी मामा मुठभेड़ में ढेर
4 साल की बच्ची के अपहरण और दुराचार का आरोपी, 50हजार का इनामी जसीम उर्फ छोटू पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
सोमवार को स्वाट टीम और अपराध शाखा गाजियाबाद ने मिलकर मुखबिर की सूचना पर 4 साल की बच्ची के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी 50हजार जसीम उर्फ छोटू पुलिस के साथ हुई एक सशस्त्र मुठभेड़ में मारा गया। जसीम उर्फ छोटू नाबालिक बच्ची का मामा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल को 4 साल की बच्ची का अपहरण किया गया था। इस संबंध में थाना टीला मोड़ को एक प्रार्थना पत्र मिला था जिसमें बताया गया था 11 अप्रैल की दोपहर 12:00 बजे उसके साले जसीम उर्फ छोटू द्वारा उसकी 4 साल बच्ची को टाफी देने के बहाने अपने कमरे में ले जाएगा और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी है। शव को छुपाने के लिए उसने थाना शालीमार रोड क्षेत्र में एक कार के नीचे शव को छुपा दिया था। इस शिकायत के आधार पर थाना टीला मोड़ पर मुकदमा दर्ज किया गया
। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज में आरोपी के लड़की को अपने साथ ले जाने के प्रमाण मिले। इस संवेदनशील घटना को देखते हुए पुलिस आयुक्त गाजियाबाद ने स्वाट टीम व अपराध शाखा को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे तथा अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा जसीम उर्फ छोटू की गिरफ्तारी पर 50हजार का इनाम घोषित किया गया था। घटनाक्रम के अनुसार 19 अप्रैल को स्वाट टीम व अपराध शाखा गाजियाबाद को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जसीम उर्फ छोटू थाना टीला मोडध क्षेत्र में अपने अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर देखा गया है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने जसीम पर नजर रखनी शुरू की और प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार राजपूत ने टीम के साथ थाना टीला मोड़ क्षेत्र में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कमर कस ली। तभी स्वाट टीम को मुखबिर ने बताया कि वह बंथला नहर कट की ओर से आरहा है। बंथला नहर कट पर पुलिस ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। तभी एक संदेश बाइक नहर पटरी चिरोड़ी/ रटोल गांव की तरफ से आती दिखाई दी। जिस पर टोर्च की की रोशनी डालकर रुकने का इसारा किया गया लेकिन बाइक पर सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधा फायर कर दिया। मोटरसाइकिल तेज गति से जा रही थी इसलिए वह फिसल कर गिर गई । फिर बदमाशों ने आड़ लेकर के पुलिस टीम पर तमंचे से अंधाधुंध फायरिंग की। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। जिसकी पहचान जसीम उर्फ छोटू पुत्र इक लाख निवासी सिसौली थाना भौंरा कला जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी किराएदार सलीम पुत्र मोहम्मद समद का मकान नंबरदारों वाला मोहल्ला सुनारों वाली गली पसौड़ा थाना टीला मोड़ के रूप में हुई। उसे उपचार के लिए अस्पताल लेजा गया लेकिन वहां उसे डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया।बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में दो पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल अमित और हेड कांस्टेबल इकबाल घायल हो गए। कांस्टेबल मोहित शर्मा की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। दोनों घायल पुलिस कर्मियों को इलाज हेतु अस्पताल ले जाएगा है। मौके से फरार हुए दो अन्य बदमाशों की पकड़ने के लिए पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
मृतक जसीम उर्फ छोटू के पास से तीन देशी तमंचे 315 बोर, 6 जिंदा कारतूस, 10 खोखा कारतूस और एक बाइक स्प्लेंडर बिना नंबर की बरामद हुई है जो दिल्ली से चोरी की गई थी। जसीम मुजफ्फरनगर से एक मामले में पहले भी जेल जा चुका है। उसके अन्य अपराधों की जानकारी पुलिस कर रही है।
नीचे- पुलिस मुठभेड़ में घायल पुलिस कर्मी।
Comments
Post a Comment