अग्नि पीड़ितों की सहायता को आगे आई चिकित्सकों की संस्था

आईएमए  वेस्ट ने कनवानी अग्निकांड के पीड़ितों के लिए लगाया सहायता शिविर 
साहिबाबाद(एसपी चौहान)
आईएमए वेस्ट गाजियाबाद के द्वारा कनावनी इंदिरापुरम में आग पीड़ितों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं राहत सामग्री शिविर लगाया तथा जरूरतमंदों के स्वास्थ्य की जांच के अलावा जरूरी राहत सामग्री प्रदान की गई।
   बुधवार को थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के गांव कनावनी में हुए अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (वेस्ट) गाजियाबाद के द्वारा एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में प्रभावित परिवारों के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही पीड़ित परिवारों को रसोई के आवश्यक बर्तन और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे भगोना, तवा, कलछी, प्लेट, ग्लास, बाल्टी, मग, चाय की छलनी, साबुन, आटा, चावल, दूध आदि वितरित किए गए। 
     जिला प्रशासन (आलोक कुमार तहसीलदार मजिस्ट्रेट ) के सहयोग से 250 से अधिक पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाई गई। इसके अलावा, आग में जिन बच्चों की किताबें और अध्ययन सामग्री नष्ट हो गई थी, उनकी शिक्षा को सुचारू रखने के लिए पुस्तकों व अन्य आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था हेतु एक विस्तृत कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई, ताकि किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो।
  कार्यक्रम में डॉ. पंकज नंद चौधरी, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. सचिन भार्गव, डॉ. गरिमा त्यागी, डॉ. विपुल त्यागी, डॉ. विनीता रस्तोगी, डॉ. प्रियंका, डॉ. शालिनी अग्रवाल, डॉ. मोहित जिंदल, डॉ. युवराज शर्मा, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. नमित वार्ष्णेय।  हरिओम गुप्ता, नरेश, संजीव वर्मा, अशोक एवं प्रशासन की ओर से तहसीलदार मजिस्ट्रेट आलोक  ने भी सक्रिय सहयोग किया।चिकित्सकों एवं गणमान्य व्यक्तियों का विशेष सहयोग रहा। आईएमए वेस्ट गाजियाबाद ने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों के पुनर्वास तक राहत कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

समाज की बेहतरी के लिए क्षत्रिय समाज को व्यापार में उतरना चाहिए

एसवीपी गुलमोहर रेजिडेंसी अहिंसा खंड इंदिरापुरम में हुई अनेक प्रतियोगिताएं

राजपूत सभा साहिबाबाद का होली मिलन कार्यक्रम 'फुहार' राजपूती जोश के साथ संपन्न