Posts

अच्छे काम के लिए विरोध न करें सब साथ आयें-अखंड राजपूताना सेवा संस्थान।

Image
अखंड राजपूताना सेवा संस्थान की बैठक संपन्न कौशांबी(एसपी चौहान)।     अखंड राजपूताना सेवा संस्थान की एक आवश्यक बैठक रविवार को संस्था के स्थानीय कार्यालय रेडिसन होटल कौशाम्बी के व्यावसायिक खंड में आयोजित की गई। जिसमें महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने और वैवाहिक परिचय सम्मेलन कराए जाने के विषय पर चर्चा हुईं।        संस्था के अध्यक्ष ठाकुर केपी सिंह ने बताया कि महाराणा प्रताप की मूर्ति कोरोना संक्रमण के कारण वसुंधरा चौक पर नहीं लग पाई है। इसके लिए प्रयास जारी है। संस्था मूर्तिकार को मूर्ति के निर्माण के लिए ढाई लाख रुपये दे चुकी है और वे शेष रकम मांग रहे हैं, जिस का बंदोबस्त किया जाना है। पैसों के अभाव में मूर्ति वहां से नहीं लायी जा सकी है।     वार्ता के दौरान ही संस्था के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार शिशोदिया ने पूर्व घोषित एक लाख रुपए  अंशदान देने की एवज में ₹51000 संस्था के अध्यक्ष के पी सिंह को प्रदान किए उन्होंने कहा कि शेष रकम ₹50हजार वह बाद में देंगे। अध्यक्ष ने बताया कि अष्ट धातु की जो मूर्ति महाराणा प्रताप जी की बनाई जा रही है...

आईटीएस में ओरियंटेशन प्रोग्राम सोमवार को।

आईटीएस में छात्रों के लिए ऑनलाइन आरिएंटेशन प्रोग्राम सोमवार को। साहिबाबाद(एसपी चौहान)। आईटीएस मोहन नगर में 26  वें  पीजीडीएम बैच के छात्रों के लिए  ऑनलाइन  ओरिएंटेशन प्रोग्राम  एस्पिरेशन -2021 का आयोजन किया जाएगा।यह आयोजन सोमवार को प्रातः 9.45  बजे से शुरू होगा।         संस्थान की मीडिया प्रभारी मोनिका शर्मा ने बताया कि ओरियंटेशन प्रोग्राम का उद्घाटन  संस्थान के निदेशक ( मैनेजमेंट ) डॉ.  डीके अग्रवाल  नव  प्रवेशी छात्रों एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों का स्वागत करेंगे और उन्हें सम्बोधित करेंगे । पीजीडीएम चेयर पर्सन डॉ अनुषा अग्रवाल कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत करेंगी। इस अवसर पर  संजय  सिंह मैनेजिंग डायरेक्टर यामाहा मोटर सोल्यूशन्स इंडिया मुख्य अतिथि तथा  ओइन्द्रिला राय  हेड -स्ट्रेटेजी इंडिया एसेन्स एवं प्रतीक दुबे सीनियर डायरेक्टर एचआर  आईडीएफसी फर्स्ट बैंक  गेस्ट ऑफ़  ऑनर के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।  यह कार्यक्रम 13 अगस्त तक चलेगा। जिसमे शिक्ष...

सपा ने निकाली साइकिल यात्रा

Image
साहिबाबाद(एसपी चौहान)। ब्रहस्पतिवार को छोटे लोहिया के नाम से विख्यात समाजवादी चिंतक स्व0 जनेश्वर मिश्र  की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने  एक साइकिल रैली का आयोजन किया।यह आयोजन बढ़ती महंगाई ,आजम खान की रिहाई , बेरोजगारी, किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाओं के  शोषण, भाजपा सरकार द्वारा कथित रूप से की गई लोकतंत्र की हत्या आदि मुद्दों पर किया गया।      समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने सपा जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी साहिबाबाद  मनमोहन झा गामा के नेतृत्व में साहिबाबाद विधानसभा के राजेंद्रनगर स्थित डॉ राममनोहर लोहिया पार्क से यह रैली निकाली । इस रैली को पूर्व महिला आयोग की सदस्य राजदेवी ने झंडी दिखा रवाना किया।रैली राजेंद्रनगर, शालीमार गार्डन, गणेश पूरी,जनकपुरी होते हुए शहीदनगर में सपा के पार्षद मोहम्मद कल्लन के कार्यालय पर रैली का समापन हो गया। मनमोहन झा गामा ने बताया कि आज प्रत्येक वर्ग इस सरकार से परेशान है हम सभी वर्गों की लड़ाई के लिए आज सड़क पर है । इस रैली में गुल मोहम्द मंसूरी ,जफर,अदीब कमाल मिर्जा,अजीम मंसूरी, समीर मंसूरी, एहतसाम, प्रदीप शर्मा,अरशद अंसार...

प्रकृति पौधशाला में ओउम् नमः शिवाय संकीर्तन महायज्ञ जारी

Image
वसुंधरा (एसपी चौहान)।  प्रकृति पौधशाला वसुंधरा में प्रकृति फ़ाउन्डेशन के द्वारा आयोजित ओउम् नमः शिवाय संकीर्तन महायज्ञ  नवे दिवस जारी रहा। संकीर्तन के उपरांत यज्ञ का आयोजन किया गया। तदुपरांत उपस्थित लोगों को प्रसाद स्वरूप भोजन कराया गया।      प्रकृति फ़ाउन्डेशन के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पांडेय (प्रकृति रुपा भाई)ने बताया कि यह संकीर्तन और यज्ञ 365 दिन जारी रहेगा। उनका प्रयास है कि इस क्षेत्र के अलावा भारतवर्ष को  शिव मय बनाया जाए। इसके लिए बेल पत्थर के पौधों का रोपना और उनकी देखभाल उनकी संस्था द्वारा की जाएगी। आज के इस आयोजन में बिहारी भैया के नाम से मशहूर डा. विनय कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्हें इस अवसर पर राम नाम का पटका और शिव चालीसा देकर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर विशेष रूप से विनोद यादव, उपाध्याय राम बाहिनी, शिव सागर झा, विष्णु झा, विजय झा, विजय दास आदि उपस्थित थे।

सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम देख छात्र और प्रबंधक दोनों खुश

Image
सीबीएसई दशवीं का परीक्षा परिणाम देख छात्र और शिक्षक खुश साहिबाबाद(एसपी चौहान)।           सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा के दसवीं का परिणाम देखकर लगभग सभी स्कूलों के छात्र और स्कूल प्रबंधन दोनों ही प्रसन्न हैं। डीएलएफ स्कूल, डीएवी स्कूल के अलावा स्वामी विवेकानंद स्कूल राजेंद्र नगर का शानदार परिणाम आया है। इसबार छात्र तथा शिक्षक दोनों पक्ष खुश हैं।           जानकारी के अनुसार डीएलएफ पब्लिक स्कूल राजेंद्र नगर का सीबीएसई दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। दसवीं बोर्ड परीक्षाओं में 90प्रतिशत और उससे अधिक कुल अंक प्राप्त करने वाले लगभग आधे छात्र रहे। स्कूल का परिणाम 100प्रतिशत रहा, 28 छात्रों ने कुल मिलाकर 95 प्रतिषत से अधिक अंक प्राप्त किए। छात्र सान्या तनेजा ने 98.4प्रतिशत अंक स्कूल टॉप किया है। ऋषित सिंह 97.8 और रबजोत सिंह ,व नव्या हकीम ने 97.6प्रतिशत  अंक अर्जित किए हैं।       डीएवी पब्लिक स्कूल राजेंद्र नगर का परिणाम शानदार रहा। स्कूल के विद्यार्थी अनीश प्रकाश ने 99 प्रतिषत अंक पाकर स्कूल को टॉप किया, प्रतिष्ठा मेहरा ...

ऋषि अष्टावक्र

Image
 हमारे देश में अष्टावक्र नाम के एक ऋषि हुए हैं जो देखने में कुरूप और आठ जगह से टेढ़े-मेढ़े थे। इसलिए उनका नाम अष्टावक्र पड़ा।एक बार की बात है राजा जनक अपने राज्य में घूम रहे थे और उनके सैनिक उनके लिए रास्ते खाली कराते जा रहे थे। किसी को भी रास्ते पर चलने की आज्ञा नहीं थी। सैनिकों ने देखा कि आगे एक टेड़ा मेड़ा आदमी आ रहा है। उससे रास्ते से हटने के लिए कहा लेकिन उस ब्राह्मण ने हटने से मना कर दिया ।और कहा जाओ अपने राजा से कहो कि प्रजाजनों के आवश्यक कार्यों को रोककर  अपनी सुविधा का प्रबंध करना राजा के लिए उचित नहीं है। राजा अनीति करे तो ब्राह्मण का कर्तव्य है कि वह उसे रोके और समझाएं। इसलिए आप  अधिकारीगण राजा तक मेरा संदेश पहुंचाएं और कहें कि अष्टावक्र ने अनुपयुक्त आदेश को मानने से इनकार कर दिया है । वह हटेंगे नहीं और राजपथ पर ही चलेंगे। सैनिक अष्टावक्र को गिरफ्तार कर राजा के सामने ले गए और सारा वृत्तांत कह सुनाया। राजा जनक ने तुरंत उस तेजस्वी ब्राह्मण को पहचाना, और कहा कि जिस राजा के राज्य में ऐसे तेजस्वी निर्भीक ब्राह्मण है जो राजा को सच्चाई का रास्ता दिखाने का साहस करता है त...

स्वामी विवेकानंद स्कूल साहिबाबाद का 12वीं का परिणाम रहा शत प्रतिशत

Image
साहिबाबाद(एसपी चौहान)         स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर राजेंद्र नगर साहिबाबाद बारहवीं कक्षा का सीबीएसई परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्रों ने कोरोना के संकट काल के बाबजूद कई कीर्तिमान बनाये।           विद्यालय की मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी के अनुसार विद्यालय का परिणाम गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी 100 प्रतिशत  रहा ।छात्रा कुमारी अंशु ने विज्ञान विषय में 98प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही आशुतोष कुमार सिंह ने विज्ञान विषय में 97प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिया चौहान ने कॉमर्स में 96.8प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।89 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किये । 162 विद्यार्थी 75प्रतिशत तथा 39 विद्यार्थियों ने 60प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया।                विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीमती कवि...