Posts

साइबर ठगी के मामले में गाजियाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी, खाते में कराए लाखों वापस

Image
एक साइबर ठग गिरफ्तार लाखों की रकम बैंक खातों में हुई वापस साहिबाबाद(एसपी चौहान)।        .थाना इंदिरापुरम पुलिस तथा साइबर सेल ने मिलकर एटीएम मशीन हैक करने वाले गिरोह को सिम तथा एटीएम कार्ड आदि उपलब्ध कराने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उससे एक मोबाइल फोन 3 एटीएम कार्ड एक फर्जी आधार कार्ड, आरसी और बैंक पासबुक बरामद की गई है। इसके अलावा गाजियाबाद साइबर सेल ने 8 लोगों के खाते से निकाली गई 571134 रुपए की धनराशि उनके खाते में वापस कराने में सफलता प्राप्त की है।        सीओ इंदिरापुरम के मुताबिक एसएसपी गाजियाबाद पवन कुमार के आदेश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत एक व्यक्ति पंकज तलवार पुत्र जगदीश तलवार निवासी निधि अपार्टमेंट प्लॉट नंबर 20 अपर ग्राउंड फ्लोर 6 शालीमार गार्डन थाना साहिबाबाद को गिरफ्तार किया गया। पंकज तलवार का पिता भी साइबर ठगी के आरोप में विदेशी नागरिकों के साथ जेल जा चुका है ।पंकज तलवार पर आरोप है कि उसने एटीएम मशीन हैक कर एटीएम से लाखों रुपए की धनराशि निकाल ले वाले गिरोह को सिम कार्ड  उपलब्ध कराए थे । इस गिरोह को प...

डीएवी राजेंद्र नगर में छात्रों को दी गई वैक्सीन

Image
विद्यार्थी रक्षा का संकल्प, वैक्सीनेशन ही मात्र विकल्प- डीएवी राजेन्द्र नगर साहिबाबाद(एसपी चौहान)।         जिलाधिकारी गाजियाबाद एवम जिला विद्यालय निरीक्षक गाजियाबाद के सहयोग से आज शनिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल, राजेंद्र नगर गाजियाबादमें 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के समस्त विद्यार्थियों को वैक्सीन का टीका लगाया गया।          विद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों को कोरोना संक्रमण से बचाने हेतु कोविड 19 मेगा वैक्सीनेशन सत्र का आयोजन डीएवी राजेंद्र नगर साहिबाबाद में किया जा रहा है। ज्ञात रहे कि इस मेगा वैक्सीनेशन सत्र में साहिबाबाद के निकटवर्ती समस्त विद्यालयों के छात्र छात्राओं को वैक्सीनेशन का अवसर प्रदान किया जाएगा जो किन्हीं कारणों से टीकाकरण के लाभ से वंचित रह गए।         विद्यालय के प्रधानाचार्य वीके. चोपड़ा ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा हमारा सबसे बड़ा संकल्प है और चुनौती भी। उसके अंतर्गत दिनांक 10 जनवरी से हम क्रमश: टीकाकरण कार्यक्रम में संलग्न हैं। निरंतर विद्यार्थियों को प्रेरित कर वैक्सीनेशन किया जा र...

मकर संक्रांति का जोहार स्वामी विवेकानंद स्कूल में मनाया गया

Image
सामाजिक समरसता का प्रतीक मकर संक्रांति त्योहार मनाया साहिबाबाद(एसपी चौहान)।        स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद में शुक्रवार को सामाजिक समरसता का प्रतीक मकर सक्रांति का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।         मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी  ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विशोक कुमार  ने विद्यालय के सभी साथी अध्यापकों एवं कर्मचारियों को इस अवसर पर बधाई दी एवं सुरक्षित तरीके से सामूहिक भोज कराया।  उन्होंने इस पर  मकर सक्रांति के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कहा  कि यह पर्व भारत और नेपाल में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है।पौष मास में जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। तमिलनाडु में इसे पोंगल के रूप में मनाते हैं। जबकि उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश में इसको मकर सक्रांति कहा जाता है । वहीं अन्य प्रांतों में यह पर्व दूसरे नाम से मनाया जाता है। कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती मंजुला शर्मा तथा प्रदीप कौशिक ने किया।  ...

पूर्व विधायक का हाल-चाल लेने पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री यशोदा अस्पताल

Image
पूर्व विधायक सुरेश बंसल का हाल-चाल लेने पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमत्रीअतुल गर्ग  साहिबाबाद (एसपी चौहान )।       यूपी के स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी में भर्ती सुरेश बंसल का हाल-चाल लेने पहुंचे। श्री बंसल कोरोना संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती है।         यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनुज अग्रवाल ने बताया कि 80 वर्षीय पूर्व विधायक  सुरेश बंसल को कोविड-19 के संक्रमण के चलते  बजे यशोदा सुपर स्पेशलिटी कौशांबी गाजियाबाद में भर्ती कराया गया है। श्री बंसल का इलाज कर रहे रेस्पिरेटरी टीम के डॉ आरके मणि, डॉ केके पांडे, डॉ अंकित सिन्हा ने बताया कि श्री बंसल को दो-तीन दिनों से कोविड-19 का संक्रमण था जो आज बढ़ गया और उन्हें सांस की ज्यादा तकलीफ होने की वजह से अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।           अस्पताल के मीडिया प्रभारी गौरव पांडे ने बताया कि शाम तक उनके शरीर में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा और बढ़ने लगी जिसकी वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर ले लिया गया। ...

माता महान होती है

जो माता कर सकती है वह पिता नहीं कर सकता इसलिए माता महान होती है-एसपी चौहान          माता का समाज में बड़ा स्थान माना गया है। उसके कई कारण हैं। माताएं 3  होती हैं। एक जननी माता जो भौतिक माता होती है।दूसरी पृथ्वी माता जहां उत्पन्न होते हैं वहां पर पालन पोषण करती है।तीसरी प्रभु माता जो हमें मोक्ष प्रदान करती है।         वेद का ऋषि कहता है कि जिस गृह में माता का अपमान होता है, पुत्र माता का निरादर करता है, वह गृह,गृह न रहकर श्मशान भूमि बन जाता है।        माता तीन प्रकार की होती हैं। एक जन्म देने वाली,दूसरी पृथ्वी माता तीसरी गौ माता।जन्म देने वाली माता तो वह हुई जिसके तन से हमारा जीवन पनपा,धरती माता जो हमारे जन्म लेने के बाद हमें खाने के लिए फल, खनिज, अनाज प्रदान करती है। जिससे हमारा जीवन चलता है। एक माता गौ माता जो हमें दूध देती है। जिसके दूध का पान कर हमारा शरीर बलिष्ठ बनता है।       हमारे ऋषि यों ने बताया है कि जिस राजा के राष्ट्र में गो की रक्षा होती है अर्थात गो की पूजा होती है वहां किसी प्रकार से ...

अखिल भारतीय साहित्यिक परिषद गाजियाबाद का पुनर्गठन

Image
अखिल भारतीय साहित्य परिषद गाजियाबाद इकाई का पुनर्गठन व काव्य गोष्ठी  ग़ाज़ियाबाद(एसपी चौहान) ।        कोरोनाकाल व लॉकडाउन के इस कठिन समय में अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने अपनी गाजियाबाद इकाई का पुनर्गठन किया है। नववर्ष 2022 के अवसर पर पहुई पहली बैठक में ट्रांस हिंडन  इकाई का ग़ाज़ियाबाद की शाखा में विलय किया गया है। साथ ही तय किया गया है कि आने वाले समय में साहित्य सम्बंधी कार्यक्रमों में समाज व राष्ट्रहित में  तेज़ी लायी जाएगी। ये निर्णय गत दिवस एक ऑनलाइन  बैठक लिये गये।             बैठक में संगठन का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया  और यह तय किया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को मासिक बैठक व काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाया करेगा। साहित्यिक कार्यक्रमों में स्थापित और नवोदित रचनाकारों को अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस ऑनलाइन बैठक में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के मेरठ प्रांत के अध्यक्ष देवेंद्र देव मिर्जापुरी तथा महासचिव डॉ.चेतन आनंद की गरिमामय उपस्थिति में डॉ. बीके वर्मा शैदी तथा अलका अग्रवाल को संरक...

यशोदा अस्पताल में बूस्टर डोज शुरू

Image
यशोदा अस्पताल में बूस्टर डोज शुरू  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।         कौशांबी स्थित यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए अभियान के अंतर्गत 60 और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए बूस्टर डोज सोमवार से लगनी शुरू हो गई है।       यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी गाजियाबाद के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनुज अग्रवाल ने बताया कि यशोदा हॉस्पिटल कौशाम्बी में भी आज से कोविड-19 के वैक्सीन का कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए वैक्सीन  लगना शुरू हो गया है । उन्होंने बताया कि 60 साल उम्र और उससे अधिक उम्र के सहरूग्णता (कोमोरबिडिटी) वाले नागरिकों  एवं हेल्थ केयर वर्कर तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स को तीसरी बूस्टर डोज लगाई जा रही है। यह वैक्सीन कोविशिल्ड की प्रिकॉशन डोज है।  इस खुराक को लेने के बाद  बुजुर्ग लोग बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं तथा केन्द्र सरकार के इस कदम की सराहना भी कर रहे हैं।