हर हाथ को काम और पूरा दाम देगी भाजपा

भाजपा करेगी श्रमिक उत्थान का काम
 साहिबाबाद(एसपी चौहान )।
भारतीय जनता पार्टी श्रम प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह संयोजक योगेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी संगठित और असंगठित सभी तरह के श्रमिकों के कल्याण के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करेगी। जिससे सबका विकास हो और सबका विश्वास जीता जा सके।
     साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र 4 में अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा श्रम प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह संयोजक योगेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिस तरह से भविष्य निधि के पैसे के मामले में केंद्र की सरकार ने यह नियम बनाया है कि कोई भी मजदूर चाहे 6 महीने काम करें या 2 महीने उसके भविष्य निधि का पैसा उसको मिलता है मरता नहीं है। इसी तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी ने संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्र के लोगों के लिए काम करने की एक कार्य योजना तैयार की है। जिसमें इस तरह के मजदूरों से भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उनसे मिलेंगे और उनकी श्रम संबंधी परेशानियों को समझाएंगे तथा उन्हें अपनी पार्टी से जोड़ा जाएगा। 
        सभी तरह के मजदूरों को काम मिले और काम का पूरा दाम मिले यह सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, परिवारजनों के भरण पोषण के संबंध में सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ हर श्रमिक को मिले यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। इसी  ध्येय से केंद्र की सरकार ने वन नेशन वन राशन कार्ड की योजना तैयार की है तथा प्रदेश की सरकारों को इस योजना से लागू करने के लिए आग्रह किया गया है।
     पत्रकारों के सवालों के जवाब में श्री त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र की विधानसभा साहिबाबाद उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा है। इसमें एक अस्पताल बनाने के लिए माननीय सांसद व पूर्व सेना अध्यक्ष वीके सिंह ने पहल की है और जल्दी ही कार्य योजना तैयार कर वसुंधरा में 250बैड का एक अस्पताल वसुंधरा में बनाया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय समस्याओं पर भी उनकी पार्टी सक्रिय है और उनके नेता विधायक सांसद और पार्षद सब मिलकर के जन कल्याण के कार्य करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
      इस वार्ता में उम्मेद सिंह चौहान, अखिलेश त्रिपाठी, अक्षय भरतिया तथा कीर्ती नेगी आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना