योगेश कुमार त्रिपाठी के उज्जवल भविष्य के लिए यज्ञ

योगेश कुमार त्रिपाठी के उज्जवल  कामना के लिए पंच कुंडीय यज्ञ 
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
भारतीय जनता पार्टी के  श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक योगेश कुमार त्रिपाठी के
 उज्जवल भविष्य की कामना के लिए पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। 
           भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संयोजक श्रम प्रकोष्ठ योगेश कुमार त्रिपाठी के उज्जवल भविष्य की कामना हेतु श्री रामेश्वरम शिव मंदिर ब्रिज विहार में क्षेत्रवासियों ने एक पंच कुंडीय यज्ञ के कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व महानगर कार्यवाह  श्याम मोहन , राष्ट्रीय चेतना मंच के उपाध्यक्ष  विपिन शर्मा ,श्री रामेश्वरम शिव मंदिर के अध्यक्ष  नारायण सिंह, महामंत्री सुशील सिंह,  कैलाश पांडे  ने जनहित एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए भाजपा नेता योगेश कुमार त्रिपाठी को सम्मान स्वरूप हवन के उपरांत साल एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। वनवासी कल्याण आश्रम के महामंत्री मयंक जैन ने पंच कुंडीय  यज्ञ में सम्मिलित होकर कहा कि सामाजिक जीवन में मैंने बहुत लोगों को कार्य करते देखा है लेकिन  योगेश त्रिपाठी की कार्यशैली से वे बहुत प्रभावित हुए हैं। वे किसी काम को छोटा या  बड़ा मानकर नहीं करते। साहिबाबाद विधानसभा एवं डूंडाहेड़ा में सरकारी अस्पताल निर्माण हेतु किए गए उनके कार्यों को जनता हमेशा याद रखेगी।
भाजपा नेता योगेश त्रिपाठी ने श्री रामेश्वरम शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष  नारायण सिंह  का पंच कुंडीय हवन कार्यक्रम आयोजन के लिए धन्यवाद दिया तथा पंच कुंडीय हवन कार्यक्रम में यजमान बने  सतीश गोयल, ए के शर्मा  , नवीन उपाध्याय , श्याम मोहन  को पटका पहनाकर अभिनंदन किया। 
  ‌कार्यक्रम में मुख्य रूप से  भगत सिंह बिष्ट ,  दिनेश अग्रवाल, सुशील सिंह ,त्रिलोक सिंह पटोलिया, आर्यन गुप्ता, कुशल आनंद बलूनी विपिन शर्मा, मनोज गुप्ता, अखिलेश त्रिपाठी अशोक शर्मा, मनोज गुप्ता ,सुरेश चंद्र त्रिपाठी, मयंक जैन, रजनीश मिश्रा सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति परिवार सहित उपस्थित हुए।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना