स्वामी विवेकानंद स्कूल की पलक ने जीता सोना

इंडो नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप में स्वामी विवेकानंद स्कूल राजेंद्र नगर की पलक सिंह जीता स्वर्ण पदक
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
     स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद की छात्रा पलक सिंह ने बास्केटबॉल में इंडो नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। 
           विद्यालय की मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी के अनुसार यह चैंपियनशिप स्कूल गेम एंड एक्टिविटी डेवलपमेंट फाउंडेशन ऑफ इंडिया की तरफ से नेपाल में 25 अगस्त से 28 अगस्त तक चली थी। जिसमें भारत  के हर कोने जैसे उत्तर प्रदेश, हरियाणा ,त्रिपुरा ,गुजरात, बिहार आदि से खिलाड़ी नैपाल पहुंचे थे। पलक ने पहले  दिल्ली  नेशनल  चैंपियनशिप में  स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। तत्पश्चात छात्रा को इंडो नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप मैं खेलने का मौका मिला और यहां पर भी स्वर्ण पदक जीत लिया।अब वह दुबई एशियन गेम में खेलने के लिए जाएगी।
       पलक विद्यालय की होनहार छात्रा  है जिसने अपने पिता को अपना आदर्श माना है तथा उन्हीं  की प्रेरणा वह शिक्षिकों के दिशा निर्देश में पलक यह खिताब जीत पाई है।
         इस अवसर पर विद्यालय  प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम गुप्ता ,  प्रबंधक वीरेंद्र शर्मा, तथा प्रधानाचार्य विशोक  ने छात्रा के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए उसके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना