हरियाली तीज और लाला मांगे राम का जन्म दिवस मनाया गया स्वामी विवेकानंद स्कूल में

तीज व लाला मांगेराम जयंती का आयोजन
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
      स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में बुधवार को  विद्यालय के संस्थापक लाला मांगेराम  की जयंती और हरियाली तीज  पर अनेक आयोजन किये गये। तीज का त्यौहार परंपरा ,श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाई गई।               मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी ने बताया कि लाला मांगे राम स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर  के संस्थापक ही नहीं अपितु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख स्तंभ भी थे। उन्होंने अपना जीवन सामाजिक समरसता और शिक्षा पर समर्पण कर दिया था। यह विद्यालय उन्हीं की देन है कि आज विद्यालय में हजारों विद्यार्थी अच्छी शिक्षा ले रहे हैं।
       इस अवसर पर ज्योत्स्ना  और उनके सहयोगी द्वारा सावन का गीत गाया गया। मुख्य वक्ता कुलभूषण, जैन पाल, सुरेश  ने अपने अनुभव के आधार पर लाला जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्हें संत पुरुष की संज्ञा दी। इस अवसर पर  प्रियंका त्यागी एवं  शिवानी  द्वारा उनके व्यक्तित्व को  पीपीटी के माध्यम से दर्शाया  ।  राम कुमार त्यागी  ने स्वरचित कविता के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम गुप्ता प्रबंधक  वीरेंद्र कुमार, जैन पाल जैन , कोषाध्यक्ष श्रीमती एकता जैन,  केशव कुमार जी , सुरेश ,विजय,श्रीमती मोनिकाअग्रवाल ,देवेंद्र  ,गुलशन , शीतल  तथा प्रधानाचार्य विशोक  एवं प्रबंध  समिति के अन्य सदस्य  उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन हेमलता शर्मा, सरिता और इला ने किया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती विमला शर्मा द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना