क्षत्रियों ने शस्त्र पूजन कर मनाया दशहरा

 राजपूतों ने सामूहिक रूप से शस्त्र पूजन कर मनाई विजयादशमी
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
              हिंडन पार क्षेत्र के राजपूतों ने विजयादशमी का त्यौहार परंपरागत तरीके से मनाया। इस अवसर पर सामूहिक यज्ञ किया गया तदुपरांत भगवान श्री राम की स्तुति कर शस्त्र पूजन किया गया। बाद में राष्ट्र की रक्षा के लिए शपथ ली गई।
        निर्वाण फाउंडेशन के बैनर तले विजयादशमी का पर्व सेक्टर 5 वसुंधरा 1231 गाजियाबाद निर्माण होम्स परिसर में मनाया गया। इस अवसर पर राजपूत भाइयों ने सामूहिक रूप से यज्ञ किया तथा बाद में भगवान श्री राम की स्तुति कर शस्त्र पूजन किया। यहां यह गौरतलब है हिंदुओं में दशहरा का पर्व खास स्थान रखता है और राजपूतों का यह प्रमुख त्यौहार माना जाता है। आज के ही दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध कर स्वस्थ समाज का संदेश दिया था। उसी की याद में यह पर मनाया जाता है। विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में भी मना जाता है। 
            यह आयोजन  निर्वाण फाउंडेशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश चौहान की अध्यक्षता में शुरू हुआ तथा उपाध्यक्ष सवाई सिंह निर्वाण, सचिव तेजपाल सिंह चौहान एडवोकेट, राजकुमार चौहान, सीपी सिंह, डीएन सिंह, रोहित सिंह, आदेश निर्वाण, राजपाल सिंह चौहान, संदेश सिंह चौहान, मोहित सिंह, रोहित सिंह, रामअवतार चौहान, महिला शाखा से ज्योति चौहान, अखिलेश तोमर, डॉ संतोष सिंह सेंगर, डॉक्टर सीवी सिंह, मिथिलांचल से पधारे उमेश प्रताप सिंह, करहैड़ा सेवा समिति के नरेंद्र सिंह निर्वाण,परमिंदर सिंह शेखावत(अतिथि),
 राकेश चौहान सचिव तथा मंगल सिंह चौहान आदि ने भाग लिया।
संस्था के अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि निर्वाण फाउंडेशन की शुरुआत यूपी से हुई अब राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश तथा गुजरात में शाखाएं चल रही है। संस्था का काम राजपूत समाज में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करना और राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं में देश प्रेम की भावना भरना है। उनकी संस्था वसुदेव कुटुंबकम की भावना से काम करती है।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड राजपूताना सेवा संस्थान का परिचय सम्मेलन सकुशल संपन्न

वसुंधरा चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित, अब लोकार्पण की तैयारी होगी

क्षत्रिय परिचय सम्मेलन 13 अप्रैल को नोएडा में