शिखर एंक्लेव आरडब्लूए का चुनाव संपन्न

शिखर एनक्लेव एओए चुनाव में हरीश कुमार वशिष्ठअध्यक्ष चुने गये
साहिबाबाद (एसपी चौहान)। शिखर एनक्लेव वसुंधरा के एओए के चुनाव हरीश कुमार वशिष्ठ अध्यक्ष चुने गए तथा इस नई कार्यकारिणी में दो महिलाओं को भी जगह मिली है।
        जानकारी के अनुसार वसुंधरा सेक्टर 15 की शिखर एनक्लेव सोसाइटी में नई एओए का रविवार को गठन हो गया। सोसाइटी में पहली बार हुए चुनाव के नतीजों में हरीश कुमार वशिष्ट  अध्यक्ष बनाया गया हैं। इसके अलावा रेखा सिंह को उपाध्यक्ष, संदीप कुमार गुप्ता को सचिव व सुरेंद्र पठानिया को कोषाध्यक्ष चुने गये। बाक़ी 6 अन्य लोगों में आशिमा चौहान, राजेश पवार, नितिन भास्कर, किशोर सिंह बिष्ट, राजीव अग्रवाल, बीसी लोहानी एओए के सदस्य चुने गये।  रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चुनाव के लिए मतदान हुआ। चुनाव के बाद सभी नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
          गौरतलब है कि शिखर एनक्लेव में पिछले तीन सालों से चुनाव न होने के कारण डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ ने इसी वर्ष सितंबर माह में एओए को कालातीत घोषित कर दिया था। बाद में अभिषेक जैन वित्त एवं लेखाधिकारी मेरठ को अगस्त माह में निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर शिखर एनक्लेव की चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए। नीटू कुमार, सहायक अध्यापक, नव जीवन इंटर कॉलेज को बागपत को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था। 
       अध्यक्ष हरीश कुमार वशिष्ठ ने आगे बताया कि उनकी प्राथमिकता में सोसाइटी की सुरक्षा, जन सुविधाओं को बढ़ाना, परिसर की सीपेज समस्या को दूर करना होगी तथा सभी रेजीडेंटस का सहयोग लिया जाएगा। कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने अच्छे माहौल में हुए मतदान के लिए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया तथा सोसाइटी के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही। सन्दीप कुमार गुप्ता को सबसे अधिक 73.820% वोट मिले।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

वसुंधरा चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित, अब लोकार्पण की तैयारी होगी

क्षत्रिय परिचय सम्मेलन 13 अप्रैल को नोएडा में

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना