आईटीएस में एमबीए के छात्रों के लिए ओरियंटेशन प्रोग्राम

आईटीएस मोहन नगर में  नव प्रवेशी एमबीए  छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम  
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
             आईटीएस मोहन नगर में  एमबीए  (2021 -23 )   के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन  किया गया।  ओरिएंटेशन प्रोग्राम का विधिवत उद्घाटन संस्थान के चाणक्य ऑडिटोरियम में हुआ। मुख्य आतिथि मोहन शुक्ला(कॉरपोरेट एडवाइजर - गवर्नमेंट एंड रेगुलेटरी अफेयर्स, मैनेजिंग डायरेक्टर, ह्वाइट  डॉलफिन मीडिया), गेस्ट ऑफ़ ऑनर सुदीप सरकार, (सीईओ, इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लि.) आईटीएस - द एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा , निदेशक प्रो.  (डॉ.) डीके अग्रवाल  एवं एम बी ए चेयरपर्सन डॉ सुरेंद्र तिवारी द्वारा  परंपरागत रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। 
          इस अवसर पर  प्रो. (डॉ.) डीके अग्रवाल  ने सभी अतिथियों तथा प्रतिभागियों  का स्वागत किया। उन्होंने सभी नव प्रवेशी प्रतिभागियों को उत्साहित एवं समर्पित होकर अध्ययन करने की प्रेरणा दी साथ ही हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ. सुरेंद्र तिवारी ने समस्त कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की। संस्था के उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढ़ा ने अपने  सम्बोधन में प्रतिभागियों से  बिज़नेस जगत के अपार सम्भावनाओं  से अवगत कराया और इन सम्भावनाओं का भरपूर फायदा उठाने हेतु प्रोत्साहित किया तथा एक सफल और सृजनशील नागरिक बनने का आह्वान किया  साथ ही अपने माता -पिता और ईश्वर के प्रति सम्मान और श्रद्धा अर्पित करने की प्रेरणा दी।अध्यक्ष डॉ. आरपी चड्ढा ने  इस अवसर पर अपनी शुभकामनाए व्यक्त की और  सभी नव प्रवेशी छात्रों का मनोबल बढ़ाया।   
      गेस्ट ऑफ़ ऑनर सुदीप सरकार ने  सफल और   प्रभावी टीम लीडर बनने हेतु  शुरुआत से ही अच्छी बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल , नेटवर्किंग एवं ग्रुप वर्क कौशल विकसित करने का सुझाव दिया। मुख्य अतिथि मोहन शुक्ला ने  व्यापर और उद्यमिता से सम्बंधित आवश्यक स्किल सेट्स एंड कम्पीटेंसी डेवलपमेंट पर प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित किया। 
     ओरिएंटेशन प्रोग्राम ब्रहस्पतिवार तक चलेगा।  इसके दौरान विभिन्न सत्रों में शिक्षा जगत और कॉरपोरेट जगत के एक्सपर्ट्स द्वारा मैनेजमेंट गेम्स, आइस ब्रेकिंग एक्सरसाइजेज, कॉरपोरेट टॉक्स एवं प्लेसमेंट टॉक्स आयोजित  किये जाएंगे और उनके  सर्वांगीण विकास हेतु प्रोत्साहित कर  उनका  उचित मार्गदर्शन किया जायेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना