आईटीएस में नवांगतुक छात्रों के स्वगात में पार्टी

आईटीएस में एमबीए के छात्रों के लिए हुआ  फ्रेशर पार्टी का आयोजन 
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
आईटीएस मोहन नगर में एमबीए  (2021-2023 ) सत्र के नव प्रवेशी  छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी  " इन्सेप्शन -2021 " का  आयोजन शुक्रवार को संस्थान के चाणक्य ऑडिटोरियम  में किया गया।  
       समारोह का शुभारम्भ  आईटीएस - द एजुकेशन ग्रुप के निदेशक (पीआर)सुरेन्द्र सूद एवं  एमबीए के चेयरपर्सन डॉ सुरेंद्र तिवारी द्वारा ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के समक्ष     दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर निदेशक (पीआर) ने   सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित   कर कहा कि एक साथ मिलजुल कर आपसी सहयोग के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।उन्होंने अपने - अपने क्षेत्र  में उत्कृष्ट प्रदर्शन  हेतु प्रोत्साहित किया।  इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ आरपी चड्ढा  ने प्रतिभागियों के सर्वांगीण विकास और उनके सफलता  की कामना की। उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा ने भी अपनी शुभ कामनाए दी तथा सभी संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति हेतु सतत प्रयासरत रहने हेतु  उन्हें प्रेरित किया।संस्थान के निदेशक प्रो.(डॉ.) डीके  अग्रवाल ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और  प्रतिभागियों  को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 
        संस्थान की मीडिया प्रभारी मोनिका शर्मा ने बताया कि संस्थान की परम्परा के अनुसार हरेक वर्ष वरिष्ठ छात्रों द्वारा अपने नव प्रवेशी छात्रों के सम्मान में फ्रेशर पार्टी  का आयोजन किया जाता  है। सीनियर प्रतिभागियों द्वारा नवप्रवेशी  प्रतिभागियों  के स्वागत में  रंगारंग  सांस्कृतिक कार्य क्रमो  का आयोजन किया गया तथा अंत में फैशन शो का आयोजन किया गया और   विभिन्न स्तर पर मूल्याङ्कन के आधार पर  अनुज गुप्ता  को  मिस्टर फ्रेशर  एवं लविशा मलकानी को मिस  फ्रेशर  का खिताब दिया गया एवं क्राउन पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया ।  सभी नव प्रवेशी प्रतिभागियों को उपहार दिये गए। हाई टी  के साथ कार्य क्रम की समाप्ति की गयी। सभी छात्र काफी उत्साहित थे एवं एक दूसरे के साथ मिलकर  प्रसन्नचित्त थे। 
      सभी प्रतिभागी  एवं शिक्षक गण  मास्क एवं सामाजिक दूरी के अनुदेशों का पालन कर रहे थे। 

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना