बच्चों को वैक्सीन देने की योजना प्रधानमंत्री का सराहनीय कदम- डॉ.पीएन अरोड़ा

प्रेस विज्ञप्ति
26 दिसंबर 2021
 
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किशोरों को वैक्सीन देने का निर्णय  बहुत ही सराहनीय कदम- डॉ. पीएन अरोड़ा
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
        वरिष्ठ समाजसेवी एवं यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी के प्रवंध निदेशक डॉ पीएन अरोड़ा ने कहा कि विश्वभर में बड़ते ओमिक्रॉन के खतरे को भांप कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बच्चों के लिए वैक्सीनेशन देने के कार्यक्रम का प्रारंभ करने की घोषणा करना होना बहुत ही बड़ी राहत की खबर है।इससे स्कूल जा रहे बच्चों एवं उनके माता-पिता व परिवारजनों को कोविड 19  के खतरे से बचाया जा सकता है। 
        प्रधानमंत्री द्वारा किशोर बच्चों के लिए 10 जनवरी से कोरोना की वैक्सीन देने की घोषणा करना बहुत ही राहत भरा कदम है। इस फैसले के साथ भारत विश्व के उन अग्रणी देशों में शामिल हो गया है, जहां एक और तो बच्चों को भी वैक्सीनेशन दिया जा रहा है और दूसरी तरफ हेल्थ केयर वर्कर और सीनियर सिटीजन को बूस्टर डोज भी लगाई जा रही है। 
      डॉ अरोड़ा ने कहा 2022 के नए वर्ष की शुरुआत इससे अच्छी खबर से नहीं हो सकती। उन्होंने कहा स्वास्थ्य कर्मी चौकी कोविड-19 के इलाज में लगे रहते हैं और उन्हें सबसे पहले खतरा होता है ऐसे में बूस्टर डोज से उनको होने वाले खतरे को बहुत हद तक टाला जा सकता है।  उन्होंने यह विश्वास दिलाया कि बूस्टर डोज से अब हेल्थ केयर वर्कर एक नई ऊर्जा से कोविड-19 से लड़ने के लिए तैयार हो जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इसी के साथ चिकित्सा जगत के द्वारा की जा रही बूस्टर डोज की मांग को भी उन्होंने पूरा कर दिया है। डॉक्टर अरोड़ा ने भारतवर्ष के लिए प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम को ऐतिहासिक बताया है।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड राजपूताना सेवा संस्थान का परिचय सम्मेलन सकुशल संपन्न

समाज की बेहतरी के लिए क्षत्रिय समाज को व्यापार में उतरना चाहिए

एसवीपी गुलमोहर रेजिडेंसी अहिंसा खंड इंदिरापुरम में हुई अनेक प्रतियोगिताएं