आजादी के अमृत महोत्सव पर जल एवं अल्पाहार वितरण का आयोजन किया सिविल डिफेंस ने

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में शीतल जल और अल्प हार वितरित किया सिविल डिफेंस ने
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
      शनिवार को मोहन नगर चौराहे पर नागरिक सुरक्षा कोर गाजियाबाद के हिंडन प्रभाग (साहिबाबाद इकाई )द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर , आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए आने जाने वाले राहगीरों को शीतल पेय जल और हल्का अल्पाहार वितरित किया गया।
      जानकारी के अनुसार नागरिक सुरक्षा कोर की सहायक इकाई द्वारा भीषण गर्मी में राहत देने और देश के  प्रेम एवं सौहार्द की भावना को ध्यान में रखते हुए आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में अमृत महोत्सव के दौरान नागरिक सुरक्षा कोर के अधिकारियों पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने राहगीरों को ठंडे पानी की बोतल और अल्पाहार वृत्त वितरित किया।  
         इस सेवा प्रकल्प में नागरिक सुरक्षा कोर गाजियाबाद के उप नियंत्रक  अशोक गौतम , सहायक उप नियंत्रक  संजय गर्ग , चीफ वार्डन  ललित जायसवाल  , डिप्टी चीफ वार्डन  अनिल अग्रवाल , हिंडन प्रभाग के डिविजनल वार्डन एके जैन,  डिप्टी डिवीजन वार्डन  एके ठाकुर  के मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक चलाया गया।
        इस अवसर पर सिविल डिफेंस हिंडन प्रभाग के  वार्डन ने गोपाल बंसल ,  रमन सक्सेना,  वीरपाल , मंजूर हसन , चैतन्य जैन,  विनोद शर्मा, किशोरी लाल,  गुलाम रसूल, श्री अशोक कुमार , श्री अरुण कुमार, अरविंद मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, अनिल सिंह, श्री सुनील ठाकुर , श्री सौरव सिंह,अमित श्रीवास्तव, इंतजार राणा, नितीश कुमार , आशिक अली तथा योगेंद्र सिंह आदि ने सहयोग किया।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना