रिजवान खान मीर बने भारत विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष

रिजवान खान मीर बने भारत विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
      भारत विचार मंच की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रिजवान खान मीर को भारत विचार मंच का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।
        प्रेस वार्ता में भारत विचार मंच के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष रिजवान खान मीर ने अपने निर्वाचन पर बोर्ड के प्रतिनिधियों तथा शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। अपने एक बयान में मीर ने कहा कि उनका काम वंचित को न्याय दिलाना होगा। उनके संगठन का मुख्य उद्देश्य भी यही है। उन्होंने भारत विचार मंच की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करने के लिए पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाया है कि वे संगठन के  गठन की प्रक्रिया  बेहद पारदर्शी होगी तथा राष्ट्रीय टीम से लेकर वार्ड तक युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उनके संगठन में ऊर्जावान, संघर्षशील, कर्मठ तथा इमानदार कार्यकर्ताओं को ही जगह दी जाएगी। मीर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव जो 2024 में होने हैं उसमें भारत विचार मंच का एक-एक कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका में होगा। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्षों के उपरांत भी देश में एक बहुत बड़ा तबका आज भी सत्ता में भागीदारी तथा मुख्यधारा की राजनीति से काफी दूर है, जिसे साजिशन दूर रखा गया है। वंचित समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए वे सामर्थ से भी अधिक परिश्रम करेंगे तथा संगठन व समाज को उचित परिणाम देंगे।
      इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मीर को पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया तथा मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हाजी लियाकत,नरगिस खान, रविंद्र सिंह चौधरी, महताब, सुरेश शर्मा, राशिद पहलवान, डॉक्टर योगेश, सलीमुद्दीन तथा संदीप चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर विशेष रूप से ज्ञानी हरदयाल सिंह ने उन्हें मलेशिया से बधाई प्रेषित की है।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना