अग्रवाल सभा ने मनाया हरियाली तीज का उत्सव

 अग्रवाल महिला सभा ने उत्साह पूर्वक मनाया तीज का त्यौहार
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
        अग्रवाल महिला सभा, इंदिरापुरम द्वारा हरियाली तीज का कार्यक्रम  धूम धाम से मनाया । गणेश वंदना से शुरू हुआ यह तीजोत्सव बाद में मनोरंजक खेलों में बदल गया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद शिवानी को तीज क्वीन का ताज हासिल हुआ।  
     हैबिटेट सेंटर इंदिरापुरम सेंटर के "द मोनार्क" बैंक्वेट में आयोजित तीजोत्सव में  करीब एक सौ महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। तदुपरांत विभिन्न तरह के रोचक खेलों का आयोजन हुआ जिसमें सभी उम्र की लड़कियों एवं महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। रैंप वॉक ,ड्रेस कोड एवं प्रशोत्तर के आधार पर शिवानी को तीज क्वीन का खिताब दिया गया। महिलाओं का पसंदीदा खेल तंबोला भी खेला गया। कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका किरण गुप्ता ने सभी महिलाओं का स्वागत अभिनंदन किया एवं धन्यवाद प्रेषित किया।
       इस आयोजन का सफलतापूर्वक संचालन रेणु अग्रवाल, शाल्वी गुप्ता, स्वाति, अनुपमा, संध्या,श्वेता, रश्मि आदि ने किया। इस आयोजन में अनेक महिलाओं ने सहयोग किया और व्यवस्था संभाली।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना