नेता जी के जन्म दिवस पर पराक्रम यात्रा

नेता जी के जन्मदिवस पर पराक्रम  यात्रा
साहिबाबाद(एसपी चौहान)
         स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में  सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती  के अवसर पर *पराक्रम दिवस यात्रा* का शुभारंभ किया। यात्रा का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम गुप्ता,  प्रबंधक विरेन्द्र शर्मा, उप प्रबंधक  आलोक , प्रधानाचार्य श्रीमान विशोक कुमार , केशव कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस यात्रा में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल रहे। यात्रा में सिविल डिफेंस से एके जैन,नीतीश कुमार, विनोद कुमार शर्मा और  उमेश कुमार गुप्ता एवं अन्य वार्डन ने सहयोग किया। 
       इस अवसर पर सभी ने सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ ली तथा बच्चों को भी दिलाई।इसमें विद्यालय के लगभग 2000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यात्रा को 7 वाहिनी में सशक्त भारत के नाम से बांटा गया।  इसमें भारत के ओलंपियाड विजेता ,जल संरक्षण, भारत के महान आर्मी ऑफिसर, आजाद हिंद फौज,कारगिल हीरो आदि की तथा झाँकियाँ निकाली गई। इस यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं  ने चार किलोमीटर लंबी यात्रा तय की।छात्र-छात्रायें जहा- जहा  से गुजरे आसपास के सभी क्षेत्र वासियों ने बच्चों के  इस सुंदर प्रयास की सराहना  की एवम फूलों से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ ।अंत में प्रसाद वितरण के साथ सभी बच्चों ने अपने घर के लिए प्रस्थान किया।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना