श्री राम कथा समागम का हुआ भक्ति पूर्वक समापन

संगीतमय श्री राम कथा का भक्ति पूर्वक समापन
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
       आर एम ब्लाक सेक्टर -2 राजेंद्र नगर साहिबाबाद के  राधा कृष्ण पार्क में श्री हनुमान जी की कृपा और प्रेरणा से  संगीतमय श्री राम कथा के प्रेम यज्ञ का समापन भक्ति एवं श्रद्धा के साथ हो गया। 1 सप्ताह तक चली संयोजन में हजारों लोगों ने भगवान की कथा का श्रवण किया। 
      जानकारी के अनुसार यह आयोजन 10 फरवरी से प्रारंभ होकर16 फरवरी 2023 तक चला। अयोध्या की पावन भूमि  से पधारे श्री गोपालानंद जी महाराज ने समस्त राम भक्तों को  कथा रूपी अमृत का रसपान कराया। कथा का प्रारम्भ 10 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे कलशयात्रा के साथ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति के साथ क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती हेमलता शर्मा ने भाग लिया।
*श्रीरामचरितमानस के महात्म और श्री गुरु वंदना के साथ शुरू हुई कथा में शिव-पार्वती  विवाह, श्री राम जन्मोत्सव, श्री हरि की बाल लीलाओं का वर्णन, माता सीता का स्वयंवर और धनुष यज्ञ, श्री राम- जानकी विवाह, राम वनवास, केवट प्रसंग एवं भरत मिलाप की कथाओं का बड़ा ही मनोहारी वर्णन श्री महाराज जी के द्वारा किया गया जिसे भक्तजनों ने बड़े ही ध्यानपूर्वक श्रृवण किया। कथा के दौरान श्री महाराज जी ने भक्तजनों को बताया कि भगवान श्रीराम परम उदार, दयालु और मार्ग दर्शक हैं इसलिए भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहे जाते हैं। भगवान राम का नाम उनसे बड़ा है। उनके नाम में इतनी शक्ति है कि सच्ची भक्ति और निष्ठा से पत्थर पर लिखने से पत्थर पानी पर तैरने लगता है।
      कथा के सफल आयोजन के सन्दर्भ में ‌ विनोद कुमार शिशौदिया अध्यक्ष आर० डब्ल्यू० ए०   ने बताया कि समस्त कालोनी निवासी पूर्ण मनोयोग से बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी धर्मप्रेमी भक्तजन  इस कलयुग में उपलब्ध एकमात्र श्रृवणभक्ति का परिवार सहित लाभ उठा कर अनेकों यज्ञों के बराबर पुण्य फल प्राप्त कर रहे हैं।  रामकथा आज 16 फरबरी को श्री हनुमान जी के चरित्र वर्णन एवं  श्रीराम जी के राज्याभिषेक के उपरान्त हवन-यज्ञ के साथ सम्पन्न हुई तद्उपरान्त समस्त कालोनीवासियों के लिए भोजन प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था की गई ।
          कथा स्थल पर व्यवस्था सहयोग में  जितेन्द्र गौतम ,  प्रेम कुमार शुक्ला,  अनिल गोयल, श्रीमती कुसुम राना,  अमरेश कुमार, मोहित सिंह,  एच एस राना,  के एन कौशिक,  देवेन्द्र सिंह, डा० दीपक गौतम, सचिन पारीक,  धनंजय श्रीवास्तव,  मुकेश राना, अजोय सिन्हा,  राधे श्याम सिंह, विनोद कुमार सिंह,  के पी गुप्ता,  राजेश कुमार, राकेश कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।
     कार्यक्रम में समस्त कालोनीवासियों के साथ रविशंकर, अमीकर भारद्वाज,  बिजेंद्र सिंह मावी, प्रमोद तरार,  कोटनाला आदि की कार्यक्रम में उपस्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड राजपूताना सेवा संस्थान का परिचय सम्मेलन सकुशल संपन्न

क्षत्रिय परिचय सम्मेलन 13 अप्रैल को नोएडा में

वसुंधरा चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित, अब लोकार्पण की तैयारी होगी