राष्ट्रीय व्यापार मंडल का हुआ विस्तार

राष्ट्रीय व्यापार मंडल का विस्तार 
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
 राष्ट्रीय व्यापार मंडल में अपनी संस्था में विस्तार करते हुए एक विधि सलाहकार,एक महिला कोऑर्डिनेटर तथा एक सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है।
         साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण भाटी ने बताया कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गाजियाबाद बालकिशन गुप्ता में अपने अन्य पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करने के बाद केके मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष बनाते हुए उन्हें विधि सलाहकार नियुक्त किया है ,वैभव सक्सैना को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है तथा निशा चौहान को साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र व्यापार मंडल की महिला कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया गया है।
     श्याम पार्क एक्सटेंशन स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित राष्ट्रीय व्यापार मंडल की एक सभा में तीनों मनोनीत पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देते हुए उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रवीण भाटी,महानगर अध्यक्ष संजय गोयल, जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता,  आशु पंडित,  प्रदीप चौधरी राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राकेश शर्मा, आईटी सेल प्रभारी विकास चुग, नकुल वर्मा, नरेश चौहान, विपिन नागर,प्रतीक माथुर ,पंचम चौधरी, बृजेश सिंह जादौन, योगेंद्र चौधरी, निशा चौहान, अनिल जुल्का, गौरव श्रीवास्तव, कपिल मावी, वैभव सक्सैना, गुरविंदर चौधरी, उमाशंकर वर्मा, बॉबी त्यागी, महिपाल चौधरी, मोहित शर्मा, योगेश चंदोला, विनोद त्यागी, खिलेंद्र चौधरी आदि ने भाग लिया।
     इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को ऐतिहासिक बताते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और वित्त विभाग की पूरी टीम को बधाई दी‌। उन्होंने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
        

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना