मानव कल्याण सेवा समिति राजेंद्र नगर ने अपने 29वे स्थापना दिवस पर जरूरतमंदों की मदद की

कल्याण सेवा समिति राजेन्द्र नगर साहिबाबाद ने मनाया 
का 29 वां स्थापना दिवस
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
          मानव कल्याण सेवा समिति ने अपने 29 वें स्थापना दिवस पर जरूरतमंदों की मदद की तथा उस पुरस्कारों का वितरण किया।
         पुरस्कार वितरण समारोह अग्रसेन भवन राजेंद्र नगर के प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर सुरेश चन्द्र शर्मा,आर के महरोत्रा,नरेश कपूर,वी पी शर्मा, अनुज सिन्हा,ओ पी कपूर, एच सी शर्मा, सी एल बरेजा,एस के लूथरा आदि ने अधिक से अधिक नागरिकों से समिति से जुङने व जन हित के सुझावों के लिए आह्वान किया।
इस अवसर पर समिति द्वारा चलाए जा रहे सिलाई स्कूल में प्रशिक्षण प्राप्त 109 सफल प्रशिक्षणार्थियों में से 56 महिलाओं को स्वरोजगार हेतू सिलाई मशीनें पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गईं। अन्य प्रशिक्षणार्थी कन्याओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। समिति द्वारा  7 दिव्यांगों को ट्राई-साईकिल देकर जीवन को सक्षम बनाने का प्रयास किया गया। 
        नव चेतना महिला मंच द्वारा संचालित शिशु मंदिर की क्षात्राओं ने इस समारोह में हथिनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी ।
       समारोह के अन्त में  सुरेश चन्द्र शर्मा ने समिति का वार्षिक लेखा-जोखा और कामकाज के विषय में जानकारी दी तथा सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना