डीसीपी दीक्षा शर्मा को पत्रकारों ने दी विदाई

डीसीपी को विदाई 
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की ट्रांस हिंडन जिले की डीसीपी दीक्षा शर्मा को आज पत्रकारों द्वारा विदाई दी गई । इस अवसर पर नगर डीसीपी निपुण अग्रवाल तथा एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह मौजूद थे।
       वसुंधरा स्थित एक बैंकट  हाल में हुए एक सादा विदाई समारोह में डीसीपी दीक्षा शर्मा को पत्रकारों द्वारा बुके और प्रतिक चिन्ह देकर विदाई दी गई । इस अवसर पर  पत्रकारों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके काम करने के तरीकों को सराहा तथा हमीरपुर जिले की पुलिस कप्तान बनने पर उन्हें बधाई दी। विदाई समारोह का संचालन एसपी चौहान ने किया।
     इस अवसर पर पत्रकार सलामत मियां, अनुज चौधरी, अशोक ओझा, अशोक कौशिक, लोकेश राय, संजीव शर्मा, दीपक चौधरी, शक्ति सिंह,जुबेर अख्तर, अवनीश मिश्र, राहुल, मयंक गौड़, संजय गिरी ,शक्ति सिंह, रोहित सिंह ,दीपक चौधरीआदि उपस्थित थे।
       इसके अलावा पुलिस आयुक्त कार्यालय में भी दीक्षा शर्मा को विदाई दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

समाज की बेहतरी के लिए क्षत्रिय समाज को व्यापार में उतरना चाहिए

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का हुआ भव्य अनावरण

वसुंधरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के भव्य अनावरण की तैयारी जोरों पर