पूज्य तन सिंह जी की जन्म शताब्दी समारोह के लिए पोस्टर जारी

क्षत्रिय युवक संघ के पोस्टर का विमोचन
नई दिल्ली (एसपी चौहान)।
आगामी 28 जनवरी को पूज्य तन सिंह जी के शताब्दी समारोह का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में होगा। जिसमें लाखों क्षत्रियों  के शामिल होने की संभावना है। इस शताब्दी समारोह के लिए रविवार को श्री क्षत्रिय युवक संघ द्वारा आयोजित एक सादा समारोह में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक पोस्टर का विमोचन हुआ ,जिसमें दिल्ली एनसीआर की सैकड़ो क्षत्रिय हस्तियों ने भाग लिया।
       अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि पोस्टर का विमोचन प्रताप फाउंडेशन के संयोजक महावीर सिंह सरवड़ी ने किया।जिसमें दिल्ली एनसीआर के प्रमुख क्षत्रिय संगठनों के मुखियाओं द्वारा उनका सहयोग किया गया।
     गौर तलब है कि पूज्य तन सिंह जी क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक अध्यक्ष थे और उन्होंने देश की राजनीति में उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई थी। वह निर्दलीय के तौर पर सांसद भी रहे और विधायक भी रहे थे। श्री क्षत्रिय युवक संघ के आवाहन पर देश भर के क्षत्रिय मिलकर उनका जन्म शताब्दी वर्ष का समारोह 28 जनवरी 2024 को  जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मनायेंगे।
        अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वह इस समारोह के लिए हर तरह का सहयोग प्रदान करेंगे। 
इस शताब्दी समारोह में देशभर के लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है। संभावना यह भी है कि जन्म शताब्दी समारोह के दौरान  क्षत्रिय समाज के लोगों द्वारा अपने देश में क्षत्रियों की राजनीतिक भागीदारी के संबंध में कोई राजनैतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाय। दूसरी ओर आज हमारे देश को क्षत्रिय समाज की कार्य कुशलता शौर्य और देशभक्ति की जरूरत है। आज देश के सामने चारों ओर आतंकवाद, विभिन्न प्रकार का भेदभाव  समाज को विघटन करने की दिशा में खड़ा है। इससे बचाने के लिए हर एक क्षत्रिय को आगे आना होगा।
       विमोचन समारोह में महावीर सिंह सरवड़ी के अलावा अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह, वीपी सिंह, बीबी सिंह,एमपी सिंह, सीमा भदोरिया, सुप्रिया भदोरिया, कविता सिंह, अजय तोमर, वरुण सिंह पुंडीर,शंभू सिंह राजावत अभय सिंह,संजीव चौहान ,मनोज चौहान, डा. जेपीएस चौहान, संजीव चौहान, एडवोकेट प्रदीप सिंह, कुलदीप चौहान, दिव्यांश रघुवंशी, विजय सिंह, रामवीर सिंह, सिद्धार्थ सिंह ,इंद्रपाल सिंह चौहान,थेतथा प्रदीप चौहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना