पूज्य तन सिंह जी का जन्म शताब्दी समारोह 28 दिसंबर को दिल्ली में

पूज्य तन सिंह जी की जन्म शताब्दी मनाने के लिए जनसंपर्क तेज
साहिबाबाद(एसपी चौहान)
     क्षत्रिय समाज के अग्रणी नेता रहे पूज्य तन सिंह जी की जन्मशताब्दी समारोह मनाने के लिए दिल्ली एनसीआर में जनसंपर्क अभियान तेज गति से चल रहा है। जनसंपर्क अभियान में क्षत्रिय युवक संघ के कार्यकर्ता नेपाल सिंह देवड़ा (वानसकांठा गुजरात),गणपत सिंह भाटी (जैसलमेर)तथा दिल्ली से अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह और उनके साथियों की टोली दिल्ली एनसीआर के गांव गांव जाकर जनसंपर्क कर रही है। समारोह 28 जनवरी को नेहरू  स्टेडियम नई दिल्ली में मनाया जायेगा । इस भव्य जन्मशताब्दी समारोह के लिए क्षेत्र के संभ्रांत लोगों 
को आमंत्रित किया जा रहा है।
      केपी सिंह के साथ ऋषिपाल सोम, सुनील सोम पूर्व प्रधान सलावा, शिवम सोम,कपिल सोम, सूरजपाल सिंह व पंकज सोम सहयोग कर रहे हैं।
     यहां यह गौरतलव है की पूज्य श्री तन सिंह जी ने 1946 में क्षत्रिय युवक संघ की स्थापना की थी तथा वह दो बार निर्दलीय विधायक  बाड़मेर से रहे। दो बार सांसद रहे जैसलमेर और बाड़मेर से 1950 में बाड़मेर के चेयरमैन चुने गए थे। 1952 और 1957 में दो बार वे निर्दलीय विधायक चुने गए। इसके बाद 1962 व 1977में वे द बार निर्दलीय सांसद चुने गए थे। 56 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। यहां यह स्मरणीय है कि 19779 में सांसद का चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन भर आए थे लेकिन जव वे अपनी मां के पास आशीर्वाद लेने गए तो मां की गोद में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। वे जव 3 वर्ष के थे तब उनके पिता का  निधन हो गया था। लेकिन प्रतिभा के धनी पूज्य तन सिंह जी एक साधारण से परिवार में जन्म लेकर हर क्षेत्र में यहां तक कि शिक्षा में भी सर्वोत्तम रहे।
     यह कहने की जरूरत नहीं है कि क्षत्रिय समाज के लिए पूज्य तन सिंह जी ने क्या-क्या सामाजिक कार्य किये और क्या समाज को नई दिशा दी।
      पूज्यतन सिंह जी का जन्म शताब्दी समारोह नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 28 जनवरी को मनाने के लिए हमें एक अवसर मिला है, जिसमें गणपत सिंह जी भाटी और नेपाल सिंह जी के अलावा ठाकुर के पी सिंह एनसीआर दिल्ली के क्षेत्र में राजपूतों के गांव में जाकर प्रमुख लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें शताब्दी समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
     सोम राजपूतों की चौवीसी  सरधना के गांव अटेरना, चकबंदी, सलावा ,कपसाड,आक्खेपुर ,राड़धना, भमौरी,कलोंदी,खेड़ा, पाली आदि के गांवों में वे जनसंपर्क कर चुके हैं। लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए इस यात्रा में उनका विशेष रूप से अटेरना के मोंटी सिंह ग्राम प्रधान,दुश्यंत सोम, गंगा सिंह सोम, राजा सिंह सोम, मोनू सिंह सोम,चकबंदी के नीरज सोम, कपसाड के सतीश प्रधान, सलावा के मनीष पुंडीर, रणवीर सिंह सोम, राजा सिंह सोम, रामवीर सिंह सोम, राजीव सिंह सोम, योगेश सोम, शिवकुमार राणा जिला अध्यक्ष भाजपा मेरठ गांव राड़धना से। आक्खेपुर से सुनील प्रधान, राड़धना से राजवीर मास्टर जी, वीरेंद्र सोम, डॉक्टर अजय सोम, प्रदीप सोम ,प्रमोद सोम,ओम प्रकाश सिंह कुशवाहा ,भमोरी से दिनेश सिंह प्रधान ,आनंद सिंह सोम पूर्व जिला पंचायत सदस्य ,कलौंदी से छोटे सिंह प्रधान ,खेड़ा से कपिल सोम प्रधान, पाली गांव से जयकुमार प्रधान इस अभियान में सक्रियता से भाग ले रहे हैं।
     इसके अलावा मुजफ्फरनगर में कुशवाहाओं की चौवीसी व साठा 84 के क्षेत्र  (पिलखुवा क्षेत्र) में भी जनसंपर्क का किया जाना है।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड राजपूताना सेवा संस्थान का परिचय सम्मेलन सकुशल संपन्न

वसुंधरा चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित, अब लोकार्पण की तैयारी होगी

क्षत्रिय परिचय सम्मेलन 13 अप्रैल को नोएडा में