पूज्य तन सिंह की जन्म शताब्दी समारोह के लिए निरंतर जनसंपर्क
नेहरू स्टेडियम दिल्ली में 28 को होगा पूज्य तन सिंह का जन्म शताब्दी समारोह
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
क्षत्रिय समाज के अग्रणी नेता रहे पूज्य तन सिंह जी की जन्मशताब्दी समारोह मनाने के लिए दिल्ली एनसीआर में जनसंपर्क अभियान तेज गति से चल रहा है। जनसंपर्क अभियान में क्षत्रिय युवक संघ के कार्यकर्ता नेपाल सिंह देवड़ा (वानसकांठा गुजरात),गणपत सिंह भाटी (जैसलमेर)तथा दिल्ली से अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह और उनके साथियों की टोली दिल्ली एनसीआर के गांव- गांव जाकर जनसंपर्क कर रही है। समारोह 28 जनवरी को नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में मनाया जायेगा । जनसंपर्क के द्वारा इस भव्य जन्मशताब्दी समारोह के लिए क्षेत्र के संभ्रांत लोगों
को आमंत्रित किया जा रहा है।
आज का यह जनसंपर्क मुजफ्फरनगर के कुशवाहा चौवीसी क्षेत्र में किया गया, जिसमें मुजफ्फरनगर के गांव मुल्हेड़ा, पारसी, सरोरा, जोला, कुरालसी,विराल, राजपुर गड़ी, छज्जूपुर, हरिया खेड़ा, सैनपुर, दुर्गनपुर तथा कुरथल आदि गांवों में किया गया।
इस जनसंपर्क में विशेष योगदान कुशवाहा चौबीसी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाहा वीरेंद्र सिंह कुशवाहा रूप सिंह कुशवाहा तथा चौबीसी के बाबा राजपाल सिंह थे। मूल्हहेड़ा गांव के कुलदीप सिंह ग्राम प्रधान, नरेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, राहुल सिंह, शिव ओम सिंह,नितिन सिंह,विक्रम सिंह, अमित कुमार सिंह , प्रमोद सिंह तथा रामवीर सिंह थे। पारसी गांव के बुद्ध सिंह महाशय जी, मनीष सिंह तथा विनोद थे।सरोरा गांव के मुकेश कुमार तथा जोला गांव के प्रताप सिंह ठाठ सिंह, अर्जुन सिंह ,विनय प्रताप सिंह तथा अमित तोमर थे। कुरालसी गांव के मामचंद सिंह ग्राम प्रधान तथा राजपुर गढ़ी के दुष्यंत सिंह रामपाल सिंह पूर्व प्रधान तथा हरपाल सिंह थे। हरिया खेड़ा के घासीराम राकेश सिंह दुर्गमपुर के अर्जुन सिंह तथा चंद्रशेखर कौशल गांव के रवि कुमार कुशवाहा आदि ने जनसंपर्क में विशेष सहयोग किया।
यहां यह गौरतलव है की पूज्य श्री तन सिंह जी ने 1946 में क्षत्रिय युवक संघ की स्थापना की थी तथा वह दो बार निर्दलीय विधायक बाड़मेर से रहे। दो बार सांसद रहे जैसलमेर और बाड़मेर से 1950 में बाड़मेर के चेयरमैन चुने गए थे। 1952 और 1957 में दो बार वे निर्दलीय विधायक चुने गए। इसके बाद 1962 व 1977में वे दो बार निर्दलीय सांसद चुने गए थे। 56 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। यहां यह स्मरणीय है कि 19779 में सांसद का चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन भर आए थे लेकिन जव वे अपनी मां के पास आशीर्वाद लेने गए तो मां की गोद में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। वे जव 3 वर्ष के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। लेकिन प्रतिभा के धनी पूज्य तन सिंह जी एक साधारण से परिवार में जन्म लेकर हर क्षेत्र में यहां तक कि शिक्षा में भी सर्वोत्तम रहे।
यह कहने की जरूरत नहीं है कि क्षत्रिय समाज के लिए पूज्य तन सिंह जी ने क्या-क्या सामाजिक कार्य किये और क्या समाज को नई दिशा दी।
पूज्य तन सिंह जी का जन्म शताब्दी समारोह नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 28 जनवरी को मनाने के लिए हमें एक अवसर मिला है, जिसमें गणपत सिंह जी भाटी और नेपाल सिंह जी के अलावा ठाकुर के पी सिंह एनसीआर दिल्ली के क्षेत्र में राजपूतों के गांव में जाकर प्रमुख लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें शताब्दी समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
जनसंपर्क के। दौरान लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए इस बार क्षत्रिय समाज सक्रिय दिखाई दे रहा है।
Comments
Post a Comment