पूज्य तन सिंह की जन्म शताब्दी समारोह के लिए जनसंपर्क जारी


नेहरू स्टेडियम दिल्ली में 28 जनवरी को होगा पूज्य तन सिंह का जन्म शताब्दी समारोह
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
क्षत्रिय समाज के अग्रणी नेता रहे पूज्य तन सिंह जी की जन्मशताब्दी समारोह मनाने के लिए दिल्ली एनसीआर में जनसंपर्क अभियान तेज गति से चल रहा है। जनसंपर्क अभियान में गणपत सिंह भाटी (जैसलमेर), देवराज सिंह जालौर,भरतपाल सिंह राठौर(जोधपुर), गंगा सिंह सोढा (जोधपुर)तथा दिल्ली से अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह और उनके साथियों की टोली दिल्ली एनसीआर के गांव- गांव जाकर जनसंपर्क कर रही है। समारोह 28 जनवरी को नेहरू  स्टेडियम नई दिल्ली में मनाया जायेगा । जनसंपर्क के द्वारा इस भव्य जन्मशताब्दी समारोह के लिए क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।
      आज का यह जनसंपर्क बागपत जिले के गांव गौरीपुर मैथिली खट्टा पहलादपुर ढोला सिसौना पाली आज में किया गया। इस क्षेत्र में कुशवाहा,चौहान ,राणा और दाहिमा वंश के राजपूतों के गांव हैं।
      इस जनसंपर्क में विशेष योगदान *गौरीपुर* के पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह कुशवाहा का रहा। *मीतली* के ग्राम प्रधान इंद्रपाल सिंह, विजयपाल सिंह जयप्रकाश सिंह ,सुरेंद्र सिंह ,धर्मवीर सिंह, तरुण सिंह आदि थे । यह गांव कुशवाहा राजपूतों का है।
*डोला* गांव के रवि राणा रिंकू राणा सोनू राणा राजन सिंह युद्धवीर सिंह धन सिंह श्याम सिंह सत्य प्रकाश सिंह विनोद सिंह राजकुमार तथा विजेंद्र सिंह थे ,जो सभी महाराणा प्रताप के वंशज  हैं।
*खट्टा बहलादपुर* से नरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, संजय सिंह, सुनील सिंह ,कृष्णा राज सिंह, विकास सिंह ,जितेंद्र सिंह ,बबलू सिंह कुलदीप सिंह तथा अमित थे। यह गांव दहिमा राजपूतों का है।
*पाली* गांव से सत्यपाल सिंह, वेद प्रकाश सिंह, वीर सिंह, तेज सिंह, धर्मपाल सिंह, प्रवेश सिंह तथा रेनू कुमार थे। यह गांव चौहान राजपूतों का है।
*सिसौना* गांव से मनोज चौहान, सुनील सिंह चौहान ,अजब सिंह, सतपाल सिंह, सूरत सिंह, ध्यान  सिंह, ललित सिंह, सुभाष सिंह, कृपाल सिंह, नितिन सिंह तथा प्रशांत सिंह थे। यह गांव भी चौहान वंश के राजपूतों का है।
     यहां यह गौरतलव है की पूज्य श्री तन सिंह जी ने 1946 में क्षत्रिय युवक संघ की स्थापना की थी तथा वह दो बार निर्दलीय विधायक  बाड़मेर से रहे। दो बार सांसद रहे जैसलमेर और बाड़मेर से 1950 में बाड़मेर के चेयरमैन चुने गए थे। 1952 और 1957 में दो बार वे निर्दलीय विधायक चुने गए। इसके बाद 1962 व 1977में वे दो बार निर्दलीय सांसद चुने गए थे। 56 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। यहां यह स्मरणीय है कि 19779 में सांसद का चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन भर आए थे लेकिन जव वे अपनी मां के पास आशीर्वाद लेने गए तो मां की गोद में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। वे जव 3 वर्ष के थे तब उनके पिता का  निधन हो गया था। लेकिन प्रतिभा के धनी पूज्य तन सिंह जी एक साधारण से परिवार में जन्म लेकर हर क्षेत्र में यहां तक कि शिक्षा में भी सर्वोत्तम रहे।
     यह कहने की जरूरत नहीं है कि क्षत्रिय समाज के लिए पूज्य तन सिंह जी ने क्या-क्या सामाजिक कार्य किये और क्या समाज को नई दिशा दी।
      पूज्य तन सिंह जी का जन्म शताब्दी समारोह नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 28 जनवरी को मनाने के लिए हमें एक अवसर मिला है, जिसमें गणपत सिंह जी भाटी और नेपाल सिंह जी के अलावा ठाकुर के पी सिंह एनसीआर दिल्ली के क्षेत्र में राजपूतों के गांव में जाकर प्रमुख लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें शताब्दी समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
     जनसंपर्क के। दौरान  लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए इस बार क्षत्रिय समाज सक्रिय दिखाई दे रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

वसुंधरा चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित, अब लोकार्पण की तैयारी होगी

क्षत्रिय परिचय सम्मेलन 13 अप्रैल को नोएडा में

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना