क्षत्रिय त्रिनेत्र बिंदु पत्रिका का रजत जयंती समारोह संपन्न
क्षत्रिय पत्रिका त्रिनेत्र बिंदु का रजत जयंती समारोह संपन्न
फरीदाबाद(एसपी चौहान)।
क्षत्रिय पत्रिका त्रिनेत्र बिंदु का रजत जयंती समारोह सेक्टर 8 फरीदाबाद महाराणा प्रताप भवन में आयोजित किया गया। इस समारोह का संयोजन अखंड राजपूताना सेवा संस्थान दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह ने किया और आयोजन नारायण सिंह शेखावत राजकुल संस्था सेक्टर 8 फरीदाबाद, ठाकुर पूरन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मजदूर संगठन, नरेश सिंह चौहान हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा तथा संजीव चौहान क्षत्रिय एकता मंच फरीदाबाद द्वारा किया गया।
पत्रकारिता के विमोचन समारोह से पूर्व दिल्ली एनसीआर के15 जिलों में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की संदेश यात्रा निकाली गई। यह संदेश यात्रा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से शुरू हुई थी और फरीदाबाद पर संपन्न हुई। समारोह में विभिन्न प्रांतो के गणमान्य व्यक्तियों के अलावा क्षत्रिय समाज के सैकड़ों प्रमुख लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के आयोजक ठाकुर केपी सिंह ने बताया कि समारोह में दिल्ली एनसीआर के अनेक गणमान्य लोगों तथा क्षत्रिय संगठनों के प्रमुख लोगों ने भाग लिया। जिनमें ठाकुर पूरन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मजदूर संगठन, दीपक सोम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,राजेश प्रमुख प्रदेश अध्यक्ष, कुंवर धीरज सिंह प्रदेश महासचिव, कृष्णपाल सिंह राष्ट्रीय सचिव, ललित राणा राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता, उद्यमी कमल सिंह सिसोदिया, समाजसेवी नेपाल सिंह छोकर व सुरेंद्र सिंह तंवर, भूपेंद्र सिंह तोमर ,धीरज तोमर ,अखंड राजपूत सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महासचिव वीपी सिंह व विनोद सिसोदिया, बीबी सिंह, एसपी सिंह चौहान, राष्ट्रीय सचिव कविता सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संजीव चौहान, सीमा भदोरिया ,राष्ट्रीय सचिव अभय सिंह, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रत्नाकर सिंह वैस, अखिल भारतीय क्षत्रिय एकता मिशन के अध्यक्ष एसके सिंह , मधु सिंह चौहान, आचार्य प्रकाश आनंद, डॉक्टर अनुपम सिंह भंडारी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय पर्वतीय महासभा लखनऊ प्रताप सिंह, मेरठ से इटरनेशनल कोच जवर सिंह सोम, भोपाल सिंह राणा, देवराज सिंह सोम, अजय सिंह सोम, राजवीर सिंह चौहान, सुनीता सिंह कुशवाह व दुष्यंत राणा आदि।
इनके अलावा प्रताप भाटी अध्यक्ष क्षत्रीय सभा बल्भगढ़, प्रमोद तोमर अध्यक्ष क्षत्रिय जन कल्याण समिति फरीदाबाद, अनिल गौर पूर्व अध्यक्ष युवा राजपूताना फरीदाबाद, संजीव ठाकुर अध्यक्ष महाराणा प्रताप संगठन फरीदाबाद, सुधीर सिंह चौहान सीटीपी एफएमडीए, धर्मेंद्र शेखावत गुड़गांव राजपूत एसोसिएशन, नीरा तोमर भाजपा नेता व पूर्व पार्षद, कुवंरपाल सिंह बीजेपी नेता , अभिमन्यु सिंह तोमर महासचिव क्षत्रिय एकता मंच, प्रदीप चौहान क्षत्रिय एकता मंच कोषाध्यक्ष, विनय भाटी युवा कांग्रेस नेता अनूप चौहान दिनेश भाटी अनिल सेंगर धनंजय भदोरिया एसके सिंह अध्यक्ष राजपूत एकता मिशन, राजेश रावत पूर्व अध्यक्ष क्षत्रिय सभा बल्लभगढ़।
समारोह में पत्रिका के संरक्षक ( पूर्व जनपद अध्यक्ष) लाल बहादुर सिंह रीवा ,एमडी सिंह परिहार (संरक्षक सदस्य), प्रभात सिंह( महाराणा प्रताप मंदिर प्रभारी), श्यामू ठाकुर दतिया, श्रीमती रजनी सिंह परिहार, सत्यभामा सिंह चौहान , मानसिंह कुशवाहा
पत्रिका के संपादक अरुण सिंह बघेल ने बताया कि पत्रिका का रजत जयंती समारोह पूरे वर्ष चलेगा और 55 स्थानों पर पत्रिका का विमोचन किया जाएगा। इसका आशय क्षत्रिय समाज में चेतना लाना और समाज को एकजुट करना है जिससे हमारे आगे आने वाली पीढ़ी अपने आप को गौरवान्वित कर सके तथा उसका सामाजिक आर्थिक राजनीतिक आदि सभी क्षेत्रों में राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान हो। उन्होंने बताया कि पूरे देश में 500 जिलों में क्षत्रीय समाज निवास करता है। देशभर में 5000 संस्थाएं काम करती है जिनमें 500 मुख्य संस्थाएं हैं। इन 5000 संस्थाओं को 55 स्थानों में लाने का प्रयास है। इसके लिए 55 स्थानों पर रजत जयंती समारोह का आयोजन 500 जिलों को छूते हुए किया जाएगा जिसकी शुरुआत मेरठ से हो चुकी है।
Comments
Post a Comment