शहीद दिवस पर आर्यन अकादमी और आरडब्लूए श्यामपार्क मेन ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

शहीद दिवस पर क्रांतिकारी शहीदों को अर्पित किये श्रद्धा-सुमन, निकाली रैली
साहिबाबाद (एसपी चौहान)। 
       श्याम पार्क मेन स्थित आर्यन एकेडेमी जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में कॉलोनी की प्रतिनिधि संस्था आरडब्ल्यूए के नेतृत्व में कॉलोनी के आवासीजनों ने स्कूल के बच्चों के साथ शहीद दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर देश की आजादी के लिए हँसते-हँसते फांसी का फंदा चूम कर देशभक्ति का तराना गाते हुए वतन पर मर मिटे युवा क्रांतिकारी शहीदेआजम भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित किए तथा एक रैली निकाली ।
       आयोजन की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान ने की तथा संचालन महासचिव संजीव गौड़ ने किया। कार्यक्रमके मुख्य अतिथि यत्री परिवार के अध्यक्ष व प्रमुख समाजसेवी राधेश्याम त्यागी थे तथा लाजपतराय डिग्री कॉलेज के सेवानिवृत्त पुस्तकालयाध्यक्ष सुभाष त्यागी और दिल्ली सरकार द्वारा सम्मानित प्रधानाचार्य डॉ. गीता ‘गीत’ विशेष अतिथि थीं। शहीद दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख वक्ताओं अपने युवा क्रांतिकारियों की शहादत का स्मरण कर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। भाजपा महानगर संगठन के प्रमुख सलाहकार राजेशकुमार सिंह ने कहा कि देश की आजादी इन जैसे युवा क्रांतिकारियों के बिना संभव नहीं थी। सिर्फ अहिंसा के सहारे आजादी का दावा करने वाले इन आजादी के मतवालों की अनदेखी नहीं कर सकते। क्षेत्र की प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था मानव कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष एससी शर्मा ने कहा कि देश के महान महापुरुषों का परिचय देश के सभी बच्चों तक पहुँचाने में बाल-शिक्षा संस्थाओं की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विशेष अतिथि डॉ. गीता ’गीत’ ने क्रांतिकारियों की याद में देशभक्ति का गीत पेश किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. विशनलाल गौड़ ‘व्योमशेखर’, जो उत्तर प्रदेश के संस्कृत लेखक के रूप में सरकार द्वारा ‘वाल्मीकि पुरस्कार’ से सम्मानित हैं ने क्रांतिकारियों को याद करते बेहद भावुक होगये उन्हंने बताया कि साइमन कमीशन का विरोध करते हुए जब पंजाब केसरी लाला लाजपतराय शहीद हो गए थे तब क्रांतिकारी युवाओं ने पंजाब केसरी पर लाठी चलवाने वाले अंग्रेज अफसर जनरल डायर की हत्या करने का संकल्प लिया और पूरा किया। डॉ. गौड़ ने युवाओं का आहवाहन करते हुए कहा कि फ्री में किसी को ‘पंजाब केसरी’ या ‘शहीद-ए- आजम’ का खिताब हासिल नहीं हो जाता। सम्मान प्राप्त करने के लिए उद्देश्य की प्राप्ति तक एक जुनून में जीना पड़ता है। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को अपनी रचना ‘अग्निपुष्प भगतसिंह’ भेट की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधेश्याम त्यागी ने देश के क्रांतिकारियों की तुलना देवता से करते हुए अपना सम्मान प्रकट किया। सुभाष त्यागी ने अपने संक्षिप्त भाषण में देश के क्रांतिकारियों की जीवनशैली से प्रेरणा उनको अपने में आत्मसात करने की जरूरत पर बल दिया। काँग्रेस युवा संगठन में सक्रिय अम्बर गुप्ता ने भी युवा क्रांतिकारियों के बलिदान के प्रति अपने श्रद्धा भाव प्रकट किए। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में सत्यपाल सिंह चौहान ने स्कूल के बच्चों और युवाओं से देश के महान व्यक्तित्वों के बारे में पढ़ने व पढ़ाने के महत्व पर जोर देते हुए अपील की कि स्कूलों में इस प्रकार के प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर और अनिवार्य होना चाहिए; ताकि बच्चे अपने स्कूली जीवन से ही महान लोगों के बारें में सुनें, जानें और उनसे प्रेरणा लें। स्कूल के छात्र दीपांशु ने हिन्दी भाषा में और छात्रा पूजा ने अंग्रेजी में शहीद भगत सिंह के साथ क्रांतिकारी राजगुरु और सुखदेव के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।    
        शहीद दिवस के इस गौरवशाली आयोजन के अवसर पर श्याम पार्क मेन आरडब्ल्यूए के कार्यक्रम में मुख्य रूप डॉ राजेश तोमर, मुनीन्द्र सिंह, सुनील रस्तोगी, महेश सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, व्यापार-मण्डल के अध्यक्ष महिपाल सिंह, भाजपा के मण्डल-उपाध्यक्ष राजकुमार खन्ना, महिला भाजपा उपाध्यक्ष गीता शर्मा, पूर्व महिला मण्डल अध्यक्षा जया गुप्ता, कांग्रेस महानगर कमेटी के महासचिव स. जगतारसिंह भट्टी, आरडब्ल्यूए के सदस्य मुकेश शर्मा, चौ. हरी सिंह के अलावा स्कीकूल की प्रधानाचार्या सिमरन, नेहा कुमारी और अन्नू शर्मा मौजूद रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड राजपूताना सेवा संस्थान का परिचय सम्मेलन सकुशल संपन्न

समाज की बेहतरी के लिए क्षत्रिय समाज को व्यापार में उतरना चाहिए

एसवीपी गुलमोहर रेजिडेंसी अहिंसा खंड इंदिरापुरम में हुई अनेक प्रतियोगिताएं