ऑपरेशन प्रहार में तीन नशे के सौदागर गिरफ्तार, लाखों का नशे का सामान बरामद

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत तीन गिरफ्तार ,लाखों कीअफीम व स्मैक बरामद 
साहिबाबाद(एसपी चौहान)। 
    थाना लिंक रोड पुलिस ने एएनटीएफ टीम मेरठ के साथ मिलकर ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत चेकिंग के दौरान तीन नशे के तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 किलो 200 ग्राम अफीम  व 156 ग्राम  हैरोइन जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए अंतरराष्ट्रीय बाजार में है ,बरामद की है। इनसे 2520 रुपए नकद घटना में प्रयुक्त स्कूटी और तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। 
  प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 मार्च को थाना लिंक कोड पुलिस ने एएनटीएफ टीम मेरठ के साथ मिलकर ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत चेकिंग के दौरान कौशांबी बस अड्डे के पीछे खाली मैदान से तीन नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। जिनके नाम गुलजार त्यागी पुत्र इमामुद्दीन निवासी छोटी मस्जिद के पास महाराजपुर थाना लिंक रोड उम्र 31 साल, आमिर खान पुत्र इकराम  निवासी बड़ी मस्जिद के पास महाराजपुर थाना लिंक रोड उम्र 28 साल और साहिल पुत्र मौसम निवासी सी3 नंद नगरी थाना नंद नगरी दिल्ली उम्र 23 वर्ष को 3 किलो 200 ग्राम अफीम 156 ग्राम इसमें हीरोइन जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 लाख रुपए है बरामद की है। इनके पास से 2520 रुपये नगद और घटना प्रयुक्त स्कूटी तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं ।उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/ 21/ 29/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
 पुलिस की पूछताछ में इन्होंने बताया कि तीनों मिलकर दिल्ली से एक महिला से अफीम और स्मैक लेकर आते हैं ,वे उस महिला का नाम नहीं जानते, वह हमें कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास दिल्ली में मिली थी। यह माल वे दिल्ली के आसपास के क्षेत्र में बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते हैं । इसी क्रम में आज भी माल बेचने की योजना में आए थे लेकिन पुलिस की चेकिंग में पकड़े गए।
 सत्यपाल सिंह चौहान

Comments

Popular posts from this blog

अखंड राजपूताना सेवा संस्थान का परिचय सम्मेलन सकुशल संपन्न

समाज की बेहतरी के लिए क्षत्रिय समाज को व्यापार में उतरना चाहिए

एसवीपी गुलमोहर रेजिडेंसी अहिंसा खंड इंदिरापुरम में हुई अनेक प्रतियोगिताएं