Posts

बेलपत्र के पौधे लगाकर वसुंधरा को शिवमय बनाने की तैयारी

Image
बेल पत्र के पौधों से वसुंधरा को शिवमय बनाने की तैयारी साहिबाबाद(एसपी चौहान)।          प्रकृति रूपा भाई द्वारा संचालित शिवमय भारत मिशन के तहत अब वसुंधरा को बेलपत्र के पौधे लगाकर सेब में बनाने की तैयारी है।    25जुलाई से चलने वाला ओउम् नमः शिवाय संकीर्तन महायज्ञ और पौधारोपण वातावरण को स्वच्छ बनाने की दिशा में जारी है।        प्रकृति भाई के नाम से मशहूर डीपी पांडे ने बताया कि प्रकृति पौधशाला में प्रकृति फ़ाउन्डेशन के द्वारा संचालित हो रहा है संकीर्तन पूरे 365दिनो तक चलेगा। इस दौरान एक लाख बेल पत्र के पौधे गाजियाबाद व नोएडा क्षेत्र में लगाये जायेंगे। धार्मिक ग्रुप से शिव जी को बेल पत्थर बहुत प्रिय है और उनकी पूजा में बेलपत्र चढ़ाए जाते हैं। इस कड़ी में उनका लक्ष्य गाजियाबाद को शिवमय बनाना है। साथ ही गाजियाबाद वसुंधरा सेक्टर 7से सेक्टर 19तक  शिवमय बनाना है।     मंगलवार को इस संदर्भ में स्वीटी रैना  मन्डल अध्यक्ष (शिवमय भारत ),वसुंधरा पश्चिम ,गाजियाबाद  के माध्यम से इस क्षेत्र को शिवमय बनाने...

स्वामी विवेकानंद स्कूल की पलक ने जीता सोना

Image
इंडो नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप में स्वामी विवेकानंद स्कूल राजेंद्र नगर की पलक सिंह जीता स्वर्ण पदक साहिबाबाद (एसपी चौहान)।      स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद की छात्रा पलक सिंह ने बास्केटबॉल में इंडो नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।             विद्यालय की मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी के अनुसार यह चैंपियनशिप स्कूल गेम एंड एक्टिविटी डेवलपमेंट फाउंडेशन ऑफ इंडिया की तरफ से नेपाल में 25 अगस्त से 28 अगस्त तक चली थी। जिसमें भारत  के हर कोने जैसे उत्तर प्रदेश, हरियाणा ,त्रिपुरा ,गुजरात, बिहार आदि से खिलाड़ी नैपाल पहुंचे थे। पलक ने पहले  दिल्ली  नेशनल  चैंपियनशिप में  स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। तत्पश्चात छात्रा को इंडो नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप मैं खेलने का मौका मिला और यहां पर भी स्वर्ण पदक जीत लिया।अब वह दुबई एशियन गेम में खेलने के लिए जाएगी।        पलक विद्यालय की होनहार छात्रा  है जिसने अपने पिता को अपना आदर्श...

दो लुटेरे हुए लंगड़े

Image
 साहिबाबाद पुलिस और बदमाशों में  हुई मुठभेड़ में दो चैन लुटेरे हुए लंगड़े साहिबाबाद(एसपी चौहान)।      साहिबाबाद थाना क्षेत्र  में शनिवार की रात करीब 11बजे बदमाशों और पुलिस के बीच भोपुरा के पास हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को पुलिस की गोली लगी है और वे लंगड़े हो गये हैं। फिलहाल पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर इलाज के लिए चिकित्सालय भेज दिया है।            एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि थाना साहिबाबाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश शालीमार गार्डन में लूटी गई ज्वेलरी बेचने के लिए किसी सुनार के पास आने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस मुस्तैदी से शिव चौक शालीमार गार्डन पर खड़ी थी। रात करीब 10:30 बजे पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो लोगों को आते हुए देखा तथा उन्हें रुकने के लिए इशारा किया। लेकिन बदमाशों ने बाइक रोकने की वजाय उसे वहां से मोड़ते हुए लोनी रोड की ओर भागे। पुलिस पार्टी ने बदमाशों का पीछा किया तो वह भोपुरा के नजदीक बाइक को छोड़कर पैदल भागने लगे।  दोनों बदमाशों ने पुलिस पार्टी के ऊपर दो- दो जानलेवा ...

विवेकानंद स्कूल में श्रीकृष्ण जन्म उत्सव संपन्न

Image
 कृष्ण जन्म महोत्सव संपन्न साहिबाबाद(एसपी चौहान)।  स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर राजेंद्र नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव  शनिवार को धूमधाम  के साथ मनाया गया ।          इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम गुप्ता ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत की गई प्रस्तुति को मनमोहक बताया। उन्होंने बच्चों को श्री कृष्ण की तरह कर्मयोगी बनने का संदेश दिया।  कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के सह प्रबंधक  आलोक ,अध्यक्ष  डॉ राधेश्याम गुप्ता ,श्रीमती राजेश गुप्ता, प्रधानाचार्य विशोक कुमार  तथा सभी अध्यापक गण सम्मलित हुए। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती मंजुला शर्मा और श्रीमान प्रदीप कौशिक थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रियंका चौहान जी ने किया।       गौरतलब है कि कोरोना के कारण हुए लाॅक डाउन के बाद विद्यार्थियों की यह विद्यालय परिसर में प्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम में पहली भागीदारी थी,जिसमें विद्यार्थियों ने भाव अभिनय के द्वार...

आईटीएस में पांच दिवसीय सेमिनार व नये पाठ्यक्रमों का शुभारंभ

Image
आईटीएस में "डाटा साइंस", "बैंकिंग एंड इंस्युरेन्स",  साइबर सिक्योरिटी, बिज़नेस एनालिटिक्स, डिजिटल मार्केटिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग में डिप्लोमा कोर्सेज का शुभारम्भ साहिबाबाद(एसपी चौहान )।      आईटीएस मोहन नगर के यूजी कैंपस (बीबीए एवं बीसीए) में शुक्रवार को बीबीए एवं बीसीए के पाठ्यक्रमों के साथ  "बैंकिंग एंड इंस्युरेन्स",  साइबर सिक्योरिटी, बिज़नेस एनालिटिक्स, डिजिटल मार्केटिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग में डिप्लोमा कोर्सेज का शुभारम्भ चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर एनके तनेजा ने  किया।       आई टी एस ग़ाज़ियाबाद में यूजी कैंपस (बीबीए एवं बीसीए) एवं आई टी विभाग द्वारा इन्नोवेशन इनक्यूबेशन स्टार्ट ऑफ एंड सर्च चैलेंजेज इन इंडिया विषय पर आयोजित 5-दिवसीय ऑनलाइन समिट का आज समापन होगया।         इस आयोजन के मुख्य अतिथि व चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एनके तनेजा ने सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित किया।         अपने सम्बोधन में कुलपति ने शिक्षा नीति - 2020 क...

योगेश कुमार त्रिपाठी के उज्जवल भविष्य के लिए यज्ञ

Image
योगेश कुमार त्रिपाठी के उज्जवल  कामना के लिए पंच कुंडीय यज्ञ  साहिबाबाद(एसपी चौहान)। भारतीय जनता पार्टी के  श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक योगेश कुमार त्रिपाठी के  उज्जवल भविष्य की कामना के लिए पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया।             भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संयोजक श्रम प्रकोष्ठ योगेश कुमार त्रिपाठी के उज्जवल भविष्य की कामना हेतु श्री रामेश्वरम शिव मंदिर ब्रिज विहार में क्षेत्रवासियों ने एक पंच कुंडीय यज्ञ के कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व महानगर कार्यवाह  श्याम मोहन , राष्ट्रीय चेतना मंच के उपाध्यक्ष  विपिन शर्मा ,श्री रामेश्वरम शिव मंदिर के अध्यक्ष  नारायण सिंह, महामंत्री सुशील सिंह,  कैलाश पांडे  ने जनहित एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए भाजपा नेता योगेश कुमार त्रिपाठी को सम्मान स्वरूप हवन के उपरांत साल एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। वनवासी कल्याण आश्रम के महामंत्री मयंक जैन ने पंच कुंडीय  यज्...

सरे राह भाजपा नेता का मोबाइल लूटा

Image
सरेराह भाजपा नेता का मोबाइल लूटा साहिबाबाद (एसपी चौहान)।  थाना साहिबाबाद क्षेत्र श्याम पार्क एक्सटेंशन में रविवार की दोपहर को बाइक पर सवार दो बदमाशों ने भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता का मोबाइल फोन उनके घर के पास ही लूट लिया। बदमाश मोबाइल फोन लूटने के बाद थाना साहिबाबाद के सामने से होते हुए राजनगर एक्सटेंशन की ओर चले गये।          जानकारी के अनुसार राजकुमार गुप्ता श्याम पार्क एक्सटेंशन सी ब्लॉक में रहते हैं तथा भाजपा के  मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं।उन्होंने बताया कि वे पुलिस चौकी श्याम पार्क एक्सटेंशन की ओर से पैदल-पैदल अपने घर की ओर आ रहे थे। दोपहर दो बजे के करीब  रास्ते में उनके भतीजे अशोक गुप्ता जो पेशे से पत्रकार हैं उनका फोन आ गया। वे फोन पर बात कर ही रहे थे कि दिन दहाड़े सरेराह दिवाकर मॉडल स्कूल के सामने बाइक पर दो बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन झपट लिया। उन्होंने पुलिस को घटना की तुरंत सूचना दी ।      श्री गुप्ता कहना है कि उनके सैमसंग के एस9 फोन में ट्रैकिंग की सुविधा है, उससे पता चला कि बदमाश थाना साहिबाबाद के सामने से हो...