Posts

सेवानिवृत्ति पर शिक्षिकाओं का विदाई समारोह आयोजित

Image
शिक्षिकाओं का विदाई समारोह  साहिबाबाद(एसपी चौहान)।       स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर राजेंद्र नगर साहिबाबाद में ब्रहस्पतिवार को तीन शिक्षिकाओं की सेवानिवृत्ति पर एक विदाई समारोह आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में शिक्षकों के योगदान और उसके हर क्षेत्र में व्यवहार पर संतोष व्यक्त किया गया।         मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी ने बताया कि विदाई समारोह के दौरान शिक्षिकाओं के विद्यालय और छात्रों के प्रति योगदान के लिए सराहना की गई है। यह एक ऐसा क्षण था जिसे देख कर सभी भावुक हो गये।  यह भावुक क्षण था  विद्यालय की तीन वरिष्ठ,कर्मठ शिक्षिकाओं श्रीमती राधा अग्रवाल, श्रीमती मधु अस्थाना एवं  श्रीमती लक्ष्मी के विदाई समारोह का। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए इन शिक्षकों के लिए स्कूल प्रबंधकों की ओर से विभिन्न प्रकार के उपहार भेंट किए गए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय सभागार में जब उमेश  एवं विशाल  द्वारा इन अध्यापिकाओं के प्रति ...

स्वामी विवेकानंद स्कूल में प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन

Image
स्वामी विवेकानंद स्कूल में सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।      राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में गत रविवार व सोमवार को 'सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा' का आयोजन किया गया।        मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी ने बताया कि यह परीक्षा 'विद्या भारती'संगठन द्वारा सम्पन्न कराई जाती हैं। इस वर्ष यह परीक्षा 16 जिलों में  एक साथ कराई गई । हमारे यहां गाजियाबाद जिले के कक्षा पांचवी तथा आठवीं के बच्चे 27 और 28 मार्च को परीक्षा  देने हेतु उपस्थित हुए। इसमें हिंदी ,संस्कृत ,अंग्रेजी, गणित एवं ज्ञान- विज्ञान विषय की  परीक्षा कराई  गई । यह परीक्षा  विद्यालय के प्रधानाचार्य एवम केंद्र व्यवस्थापक  विशोक कुमार  तथा केंद्र प्रभारी कैलाश राघव  की देखरेख में संयोजिका महोदया विमला  द्वारा  व्यवस्थित तरीके से कराई गई। इस परीक्षा में चयनित प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को विद्या भारती की ओर से छात्रवृत्ति दी जाएगी।...

आईटीएस में राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्ताहिक शिविर संपन्न

Image
आईटीएस स्नातक परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई का सात दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।           आईटीएस, मोहन नगर गाजियाबाद (स्नातक परिसर) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का साप्ताहिक सेवा कार्य विधि पूर्वक संपन्न हो गया। एक सप्ताह चले इस कार्यक्रम मैं आसपास के क्षेत्रों के गरीब और झुग्गी झोपड़ी निवासी लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और सेवा के कार्यों की सराहना की।             इस आयोजन के विषय में आईटीएस - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आर0 पी0 चड्ढा एवं उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा  ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि संस्थान के आसपास  छात्रों के सेवा भावों से जो आम जनता को सुकून मिलता है वही हमें भी अपने छात्रों पर गर्व होता है।       समापन के अवसर पर संस्थान के निदेशक (आई टी एवं स्नातक परिसर) प्रो0  सुनील पांडेय ने कहा कि संस्था  द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना की सफलता पूरी टीम की सफलता है जिसमें छात्र एवं संकाय सदस्यों और कर्मचारियों का पर...

मेवाड़ में शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन

Image
मेवाड़ में शहीद दिवस पर याद किए शहीद साहिबाबाद (एसपी चौहान)।             शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की याद में वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शहीद दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर वीरांगना दुर्गा भाभी समेत दो शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया।         इस अवसर पर मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने छात्र-छात्राओं को शहीदों के आदर्श अपनाकर समाज व देश को विश्व में सर्वश्रेष्ठ बनाने की बात पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शहीद दिवस पूरे देश में जागृति के साथ मनाया जाना चाहिये। अधिकारों से अधिक हमें अपने कर्तव्यों पर ध्यान देना होगा। जब तक आम नागरिक में त्याग और तपस्या की ललक पैदा नहीं होगी, हमारे देश का इतिहास समृद्ध नहीं होगा। डॉ .अशोक कुमार गदिया ने कहा कि युवा देश के लिए जीना सीखें। जो शहीदों के बलिदान से नसीहत नहीं लेते, उन युवाओं का देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अपनी प्रगति जरूर करो लेकिन देश व समाज के उत्थान की भी चिंता करो। जागरूक इंसान बनो। कुछ अच्छे काम देश के ...

आईटीएस में सेवा योजना कार्यक्रम

Image
आईटीएस में एक सप्ताह का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।            आईटीएस, मोहन नगर में एनएसएस (स्नातक स्तर) का एक सप्ताह का सेवा योजना शिविर लगाया गया जिसकी शुरुआत 21 मार्च को हुई तथा यह 27 मार्च 2022 तक चलेगा।           कार्यक्रम की रूपरेखा एवं इसके सफल क्रियान्वयन के लिए आईटीएस - द एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा ने कहा कि संस्था द्वारा समाज के प्रति अपनी भूमिका एवं उत्तरदायित्यों के निर्वहन में एनएसएस की यह इकाई बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी । उन्होंने संस्था के प्रत्येक सदस्य को शुभकामनाएं देते हुए अपने स्तर पर हर संभव सहायता का विश्वास दिया। इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ संस्था के निदेशक (आईटी एवं स्नातक परिसर) प्रो0  सुनील पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को न केवल एक टीम में काम करने की भावना का विकास करने में सहायक होते हैं वरन छात्रों को सामाजिक सरोकारों एवं उनके प्रति संवेदनशील बनाते हैं।         इस अवसर पर संस्था की प्रधानाचार्य नेंसी शर्मा ने अपनी शुभक...

होली का वैदिक महत्व

Image
वैदिक धर्म में होली और आज =================एसपी चौहान        फाल्गुन मास की पूर्णिमा को  मनाये  जाने  वाले  पर्व होली का प्राचीन नाम ‘‘वासन्तिक नवसस्येष्टि’’ है। यह उत्सव-पर्व वसन्त ऋतु के आगमन पर मनाया जाता है। चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को एक दूसरे के चेहरे पर रंग लगाकर  या जल में  घुले  हुए रंग को एक दूसरे पर डाल कर तथा परस्पर मिष्ठान्न का आदान-प्रदान कर इस पर्व को मनाने की परम्परा चली आ रही है। यह भी परम्परा है कि इस पर्व के दिन पुराने मतभेदों, वैमनस्य व शत्रुता आदि को भुला कर नये  मैत्रीपूर्ण सम्बन्धों का आरम्भ किया जाता है। लेकिन आज होली का त्यौहार विकृत हो गया है जिसमें वैदिक परंपरा दिखाई नहीं देती प्राकृतिक रंगों की बजाए घातक रसायनों और पेंट आदि का भी प्रयोग होने लगा है जो न पर्यावरण के लिए ठीक है न स्वास्थ्य के लिए।        इस ऋतु में चारों ओर रंग-बिरंगे फूलों के खिले होने से वातारण भी रंग-तरंग-मय या रंगीन सा होता है। इस कारण वासन्ती नवसस्येष्टि, अपर नाम होली, को  रंगो  के  पर्व की उ...

स्वामी विवेकानंद स्कूल में छात्र और आचार्य हुए होली में सराबोर

Image
स्वामी विवेकानंद स्कूल में खेली होली साहिबाबाद(एसपी चौहान)।         स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर राजेंद्र नगर साहिबाबाद में आज बुधवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी आचार्य एवं छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।        मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रबंध समिति के अध्यक्ष  राधेश्याम गुप्ता पधारे।कार्यक्रम में सभी को विद्यालय के प्रबंधक  वीरेंद्र शर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए होली त्यौहार के विषय में जुड़ी परंपराओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अनेक सदस्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन आचार्य  दीपक वर्मा ने किया । हेमलता रावत , शैलेंद्र तथा गुलशन कुमार  ने कविताएं प्रस्तुत कीं ।शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं ने राधा-कृष्ण नाटिका से एक नाट्य प्रस्तुति दी । शिशु मंदिर की संगीत की आचार्य ने गीत के माध्यम से होली का महत्व बताया ।अंत में होली मिलन समारोह में सभी ने रंगों से होली खेली एवं सुंदर झांकी का भी आनंद...