Posts

राजपूत सभा साहिबाबाद का होली मिलन समारोह संपन्न

Image
राजपूत सभा का  रंगारंग होली मिलन समारोह संपन्न साहिबाबाद (एसपी चौहान)।         राजपूत सभा साहिबाबाद का होली मिलन एवं वार्षिक समारोह रंगारंग आयोजन के बीच संपन्न हो गया। समारोह में समाज के गणमान्य और प्रबुद्ध लोगों के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र की राजपूत महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर समाज की एक स्मारिका का विमोचन किया गया।        कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा भारत सरकार के उपसचिव एसके सिंह ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने समाज और बच्चों के भविष्य के लिए अगर कुछ करना है तो अपने बच्चों को कक्षा 6 और 9 के स्तर पर ऐसी तैयारियां करानी होगी जिससे वे सैनिक स्कूल में प्रवेश पा सकें। भारत सरकार की योजना सैनिक स्कूलों की संख्या बढ़ाने की है और यह काम निजी क्षेत्र  को भी दिया जाना है। इसके अलावा नवोदय विद्यालय में प्रवेश की तैयारी कराएं और हर साल 100- 200 बच्चों को विद्यालय में प्रवेश करने का प्रबंध करें,जिससे कम खर्चे में समाज का निर्माण अच्छी तरह से किया जा सकेगा और यूपीएससी, आईआईटी तथा कैट जैसे प्रतिस्पर्धा पूर...

परिचय सम्मेलन के लिए अध्यक्ष का भ्रमण जारी

Image
वैवाहिक परिचय सम्मेलन के लिए अध्यक्ष का निरंतर संपर्क जारी गाजियाबाद(एसपी चौहान)।       अखंड राजपूताना सेवा संस्थान (पंजीकृत दिल्ली) द्वारा गाजियाबाद के वसुंधरा में आयोजित दशम् राजपूत युवक युवती परिचय सम्मेलन की सफलता के लिए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष का राजपूत संस्थाओं से लगातार संपर्क जारी है। उनका यह भ्रमण देश भर के राजपूत संगठनों से युवक-युवतियों के बायोडाटा एकत्र करने और सम्मेलन में भाग लेने के लिए निमंत्रण पत्र देने के लिए यात्रा पर हैं।         जानकारी मिली है कि अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह ने राजस्थान के जयपुर के बाद तेलंगाना राज्य के हैदराबाद का दौरा किया।अव वे केरला के तिरुवंतपुरम में संपर्क पर हैं।इस अवसर पर उन्होंने राजपूत संगठनों से संपर्क कर प्रमुख राजपूत संगठनों के पदाधिकारियों से सम्मेलन में आने के लिए निमंत्रण पत्र दिया। इस अवसर पर उन्होंने उनके क्षेत्र के विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया।           इस अवसर पर उन्होंने तिरुवंतपुरम के ठाकुर...

राष्ट्रीय व्यापार मंडल का हुआ विस्तार

Image
राष्ट्रीय व्यापार मंडल का विस्तार  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।  राष्ट्रीय व्यापार मंडल में अपनी संस्था में विस्तार करते हुए एक विधि सलाहकार,एक महिला कोऑर्डिनेटर तथा एक सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है।          साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण भाटी ने बताया कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गाजियाबाद बालकिशन गुप्ता में अपने अन्य पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करने के बाद केके मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष बनाते हुए उन्हें विधि सलाहकार नियुक्त किया है ,वैभव सक्सैना को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है तथा निशा चौहान को साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र व्यापार मंडल की महिला कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया गया है।      श्याम पार्क एक्सटेंशन स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित राष्ट्रीय व्यापार मंडल की एक सभा में ती नों मनोनीत पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देते हुए उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रवीण भाटी,महानगर अध्यक्ष संजय गोयल, जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता,  आशु पंडित,  प्रदीप चौधरी राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर रा...

वैवाहिक सम्मेलन के लिए अध्यक्ष का देश व्यापी भ्रमण

Image
वैवाहिक परिचय सम्मेलन के लिए अध्यक्ष का लगातार संपर्क जारी गाजियाबाद(एसपी चौहान)।       अखंड राजपूताना सेवा संस्थान (पंजीकृत दिल्ली) द्वारा गाजियाबाद के वसुंधरा में आयोजित दशम् राजपूत युवक युवती परिचय सम्मेलन की सफलता के लिए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष का राजपूत संस्थाओं से लगातार संपर्क जारी है। जयपुर हैदराबाद के बाद उन्होंने कर्नाटक राज्य के बैंगलूरू का दौरा किया और राजपूत संगठनों से संपर्क किया। उनका यह भ्रमण देश भर के राजपूत संगठनों से युवक-युवतियों के बायोडाटा एकत्र करने और सम्मेलन में भाग लेने के लिए निमंत्रण पत्र देने के लिए यात्रा पर हैं।         जानकारी के अनुसार अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह ने राजस्थान के जयपुर के बाद तेलंगाना राज्य के हैदराबाद का दौरा किया।इसके बाद में कर्नाटक राज्य में बेंगलुरु पहुंचे। यहां उन्होंने राजपूत भवन में राजपूत संगठनों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा उन्हें परिचय सम्मेलन में आने के लिए निमंत्रण पत्र दिया। यहां यह गौरतलब है कि वैवाहिक परिचय सम्मेलन 19 मार्च को वंदना...

श्रद्धा, सेवा,समर्पण का नाम है स्वामी श्रद्धानंद

Image
स्वामी श्रद्धानंद बहुआयामी व्यक्तिव पर गोष्ठी संपन्न गाजियाबाद (एसपी चौहान)।       केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में "स्वामी श्रद्धानंद बहुआयामी व्यक्तित्व" विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी मंगलवार को संपन्न हुई।यह करोना काल से 511 वाँ वेबिनार था।            हरियाणा सरकार के पूर्व राज्य औषधि नियंत्रक एवं वैदिक प्रवक्ता नरेंद्र आहूजा विवेक ने कहा कि क्रांतदर्शी देव दयानन्द के उपरान्त दूसरा सबसे बड़ा आर्य स्तम्भ स्वामी श्रद्धानन्द हैं। पूर्व में महात्मा मुंशीराम के नाम से विख्यात देव दयानन्द के मानस पुत्र,नवजागरण के अग्रदूत,पंजाब में आधुनिक चेतना के निर्माता, स्वाधीनता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारी,निर्भय आर्य सन्यासी , निर्भीक पत्रकार,हिन्दू मुस्लिम एकता के सूत्रधार,श्रद्धाव्रत के पालक,क्रांतदर्शी युगपुरुष, गुरुकुलीय शिक्षा प्रणाली के पुनः संस्थापक, क्रियात्मक जीवन के धनी,करुणा त्याग सत्य के पोषक, राष्ट्र भाषा हिन्दी के प्रचारक,सामाजिक चेतना के नायक,आर्य समाज के उज्ज्वल रत्न,सर्वस्व त्यागी महादानी, सामाजिक समरसता के प्रतीक , अछूतोद्धारक,कन्या शिक्ष...

वैवाहिक सम्मेलन के लिए अध्यक्ष का देशव्यापी भ्रमण

Image
वैवाहिक परिचय सम्मेलन के लिए अध्यक्ष का लगातार संपर्क जारी गाजियाबाद(एसपी चौहान)।       अखंड राजपूताना सेवा संस्थान (पंजीकृत दिल्ली) द्वारा गाजियाबाद के वसुंधरा में आयोजित दशम् राजपूत युवक युवती परिचय सम्मेलन की सफलता के लिए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष का राजपूत संस्थाओं से लगातार संपर्क जारी है। उनका यह भ्रमण देश भर के राजपूत संगठनों से युवक-युवतियों के बायोडाटा एकत्र करने और सम्मेलन में भाग लेने के लिए निमंत्रण पत्र देने के लिए यात्रा पर हैं।         जानकारी के अनुसार अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह ने राजस्थान के जयपुर के बाद तेलंगाना राज्य के हैदराबाद का दौरा किया।इस अवसर पर उन्होंने राजपूत संगठनों से संपर्क कर प्रमुख राजपूत संगठनों के पदाधिकारियों से सम्मेलन में आने के लिए निमंत्रण पत्र दिया। इस अवसर पर उन्होंने उनके क्षेत्र के विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया। इस मामले में क्षत्रिय राजपूत ट्रस्ट बोर्ड के चेयरमैन ठाकुर नरेंद्र सिंह बिशेन से मुलाकात की तथा उन्हें अपने साथियों के साथ वैव...

लाजपत राय महाविद्यालय के प्रबंधन की मनमानी से कालोनी वासी परेशान।

Image
एलआर कालेज प्रबंधन की शिकायत की नगर आयुक्त और वन विभाग से साहिबाबाद(ए सपी चौहान)।       श्याम पार्क में स्थित लाजपत राय कॉलेज के प्रबंध कमेटी की शिकायत श्याम पार्क मेन आरडब्लूए के द्वारा नगर आयुक्त नगर निगम गाजियाबाद तथा वन विभाग में की गई है। आरडब्लूए का आरोप है कि जहां एक और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सरकार और निजी संस्थाएं पेड़ पौधे लगा रही हैं वहीं प्रबंध कमेटी के जिम्मेदार लोग हरे भरे पेड़ों को कटवा रहे हैं ,पेड़ पौधों से हो रही हरियाली को छटाई के नाम पर नष्ट किया जा रहा है।इस तरह प्रबंधक कमेटी ने पर्यावरण विभाग की कोशिशों पर पानी फेर दिया है। यहां यह गौर तलव है कि प्रबंधक कमेटी ने पेड़ों की कटाई और छोटाई करने की इजाजत वन विभाग और नगर निगम से नहीं ली है।       इसके अलावा प्रबंधक कमेटी धीरे-धीरे कॉलोनी की मुख्य मार्गो पर अतिक्रमण करता जा रही है। मुख्य गेट पर गार्ड की तैनाती कर प्रबंधकों ने आस पास के लोगों को स्वतंत्र रूप से आने जाने से रोका जारहा है।         आरडब्लूए के महासचिव संजीव गोड़ , एडवोकेट एके शर्मा,अ...