Posts

समाज हित में केपी सिंह मिले क्षत्रिय नेताओं से

Image
समाज हित में केपी सिंह ने की क्षत्रिय दिग्गजों से मुलाकात  साहिबाबाद (एसपी चौहान)। अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह ने क्षत्रिय समाज के हित में राजपूत समाज के दिग्गज और अग्रणी नेताओं से मुलाकात की। समाज का कल्याण कैसे हो इस विषय पर चर्चा हुई? इसके अलावा गाजियाबाद के वसुंधरा चौक पर स्थापित की जाने वाली वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति के संबंध में उन्होंने सहयोग मांगा।      दिल्ली के लाजपत नगर में राष्ट्रीय निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह से केपी सिंह ने मुलाकात की इस अवसर पर उनके साथ मध्य प्रदेश के ठाकुर भंवर सिंह राठौड़ विशेष रूप से उपस्थित थे। राजपूतों के सामाजिक और राजनीतिक उत्थान के संबंध में ठाकुर विक्रम सिंह से लंबी चर्चा हुई । इस मौके पर वसुंधरा गाजियाबाद में स्थापित की जाने वाली वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति के संबंध में भी चर्चा हुई। इसके लिए ठाकुर विक्रम सिंह ने उन्हें 11हजार रुपए  का एक चेक प्रदान किया। राजपूत दिग्गजों को मानना था कि राजपूतों को अपनी सोच और जीवन पद्धति में बदलाव लाना होगा तथा ...

आईटीएस में एमसीए के छात्रों की भावपूर्ण विदाई

Image
आईटीएस  मोहन नगर में एमसीए के छात्रों के लिए हुआ भावपूर्ण विदाई  समारोह  साहिबाबाद (एसपी चौहान)। आईटीएस  संस्थान मोहन नगर के एमसीए द्वितीय वर्ष के छात्रों ने अपने वरिष्ठ छात्रों  के लिए एक भव्य और भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन के अलावा छात्रों ने अपने संस्मरण सुनाएं तथा एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।        कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के एमसीए विभाग के निदेशक डा० सुनील कुमार पांडेय,  पाठ्यक्रम की संयोजिका प्रो० पूजा धर  एवं  सहसंयोजिका प्रो० स्मिता कंसल ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित  कर किया।   इस अवसर पर आईटीएस समूह के चेयरमैन डा० आरपी चड्ढा तथा उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा ने छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।   डा० सुनील कुमार पांडेय ने वरिष्ठ छात्रों को शुभकामनाएं  देते हुए उन्हें जीवन में प्रगति के पथ पर सतत चलते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को  वैश्विक युग में निरन्तर प्रगति एवं नई-नई उपलब्धियों को पाने का आह्वान किय...

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना नवंबर में!

Image
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना की बाधायें दूर  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।       वसुंधरा(थाना इंदिरापुरम) पुलिस चौकी के पास गाजियाबाद में हिंडन नहर के किनारे स्थापित की जाने वाली वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना के संबंध में बाधाएं दूर होती जा रही हैं। संभावना है कि नवंबर 2023 में मूर्ति की स्थापना हो जायेगी।       अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर केपी सिंह ने बताया कि राजपूत समाज जयपुर के अध्यक्ष राम सिंह चंद्रलाई और क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक महावीर सिंह सरबड़ी के सक्रिय सहयोग से मूर्तिकार लक्ष्मण व्याष (अध्यक्ष ललित कला अकादमी जयपुर,व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) से जल्द ही मूर्ति तैयार होकर के संस्था को मिल जाएगी। केपी सिंह ने जयपुर प्रवास के दौरान क्षत्रिय समाज के उपरोक्त दोनों महापुरुषों के सहयोग से मूर्तिकार से वार्ता की,जिसमें श्री व्यास ने बताया कि वह 30 सितंबर तक 75% मूर्ति का काम तैयार कर देंगे और शेष काम अक्टूबर 2023 को पूरा कर दिया जाएगा। इस तरह नवंबर मास में मूर्ति स्थापना की संभावना प्रबल हो ग...

केपी सिंह ने समाज कल्याण की दिशा में किया गुजरात के क्षत्रिय संगठनों से संपर्क

Image
क्षत्रिय समाज गुजरात ने किया केपी सिंह का भव्य स्वागत-सत्कार गाजियाबाद (एसपी चौहान)।     अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह गुजरात के दौरे पर हैं, वे वहां एक कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल होने गए थे। यह अवसर पर केपी सिंह की बड़ोदरा, सोमनाथ और जूनागढ़ में वहां के क्षत्रिय समाज के लोगों ने काफी आव- भगत की तथा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति की स्थापना के लिए अपनी ओर से अंशदान भेजने का वायदा किया। इस अवसर पर केपी सिंह ने छतरिया समाज के कल्याण के संदर्भ में गुजरात के अनेक क्षत्रिय संगठन के प्रबुद्ध लोगों से संपर्क कर विचार विमर्श किया।     बड़ोदरा में जिन प्रमुख व्यक्तियों से वार्ता हुई उनमें एके सिंह के अलावा बीबी सिंह ,विजय सिंह गोहिल , डा. यूबी सिंह, अम्बरेश राय, विशंभर राय, अजय सिंह, हरि पूजन सिंह चौहान ,योगेंद्र सिंह भदोरिया ,एके सिंह चौहान ,अनुराग सिंह सेंगर, डॉक्टर युवी सिंह ,राहुल सिंह चौहान, प्रवीण सिंह जादौन ,हरिओम सिंह राठौड़, नितेश सिंह भदोरिया, सुशील सिंह चौहान ,मनोज सिंह राजावत, देशराज सिंह जादौन ,अमर सिंह वैश, सोमनाथ मंद...

बलिदान दिवस समारोह गुजरात में सामिल हुए केपी सिंह

Image
बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के  साक्षी बने केपी सिंह  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।       अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह अखिल गुजरात राजपूत युवा संघ के निमंत्रण पर गुजरात स्थित शहीद स्मारक भूचर मोरी ध्रोल(जामनगर) नियर राजकोट के ऐतिहासिक श्रद्धांजलि समारोह में अपनी पत्नी ऊषा सिंह के साथ पहुंचे थे। इस अवसर पर उन 30हजार  देशभक्ति बलिदानियों को अखिल गुजरात राजपूत युवा संघ के बैनर तले श्रद्धांजलि दी गई जिन्होंने अकबर के साथ हुए युद्ध में वीरगति पाई थी।      6 सितंबर 2023 को जामनगर गुजरात (नजदीक राजकोट) में शहीद स्मारक भूचर मोरी ध्रोल जिला में एक बृहद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । यह आयोजन गुजरात में 32 वे बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया, जो अकबर के साथ युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए 30हजार देशभक्तों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का  मौका था।        इस अवसर पर अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के अलावा देशभर के अनेक राजपूत संगठनों ने अखिल गुजरात राजपूत युवा संघ द्वारा के निमंत्रण पर श्रद्धांजलि सभा म...

संस्कृत और वैदिक गणित में राजेंद्र नगर साहिबाबाद के छात्रों ने जीते अनेक मेडल

Image
प्रेस विज्ञप्ति  स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद के छात्रों ने वैदिक गणित और संस्कृति बोध परियोजना में जीते मैडल साहिबाबाद (एसपी चौहान)।   राजेन्द्र नगर साहिबाबाद स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने सरस्वती बाल मंदिर हापुड़ में वैदिक गणित की विभागीय प्रतियोगिता में कुल मिलाकर पांच स्वर्ण,  ग्यारह रजत और दो कांस्य पदक जीते।          जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर साहिबाबाद स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने हापुड़ में आयोजित प्रतियोगिता में गणित प्रश्नमंच प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में स्वर्ण, बाल वर्ग में रजत और तरुण वर्ग में रजत पदक जीते। साथ ही पत्रवाचन के बाल वर्ग में कांस्य एवं गणित की मॉडल निर्माण प्रतियोगिता के बाल वर्ग में एक स्वर्ण पदक ,दो रजत, किशोर वर्ग में एक रजत और कांस्य तथा तरुण वर्ग में रजत पदक हासिल किए| गणित प्रयोगात्मक में भी बाल वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया ।  गणित आचार्या श्रीमती सोनिका त्यागी ने भी पत्रवाचन प्रतियोगिता में  स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय को ग...

आईटीएस में बीसीए के नये छात्रों का भव्य स्वागत

Image
आईटीएस मोहन नगर मे बीसीए के नवप्रवेशी छात्रों का भव्य  स्वागत  साहिबाबाद (एसपी चौहान)। आईटीएस संस्थान मोहन नगर के स्नातक परिसर में बीसीए  27वे  बैच के नवप्रवेशी छात्रों के लिए  भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को भविष्य के प्रति आगाह करते हुए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए।           जानकारी के अनुसार आईटीएस - द एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा ने  नवप्रवेशी छात्र छात्राओं से उनके भविष्य के सपनों के बारे में संवाद किया। उन्होंने कहा कि वे अपने सपनो को पूरा करने हेतु लक्ष्य निर्धारित करें और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहें | उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए स्वयं पर विश्वास के साथ केंद्रित प्रयास पर बल दिया तथा अन्य अनावश्यक बातों से भर्मित न होने की बात कही।       स्नातक परिसर के निर्देशक डॉ सुनील कुमार पाण्डेय ने संबोधन में उपस्थित अथितियों का आभार व्यक्त करते हुए नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को अपने आप पर भरोसा रखने पर बल दिया। उन्होंने बदलते प...