Posts

अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के केपी सिंह पुन:अध्यक्ष चुने गए

Image
केपी सिंह पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए  गाजियाबाद(एसपी चौहान)।       अखंड राजपूताना सेवा संस्थान (पंजीकृत दिल्ली )के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुनः केपी सिंह को चुना गया। केपी सिंह के अलावा तीन उपाध्यक्ष क्रमशः आर पी सिंह, सीमा भदोरिया, व एमपी सिंह चुने गए। इनके अलावा तीन राष्ट्रीय महासचिव वीपी सिंह, विनोद कुमार शिशौदिया तथा एसपी चौहान को चुना गया। कोषाध्यक्ष के रूप में सुप्रिया सिंह को सर्वसम्मति से चयनित किया गया। शेष सदस्यों का मनोनयन सर्वसम्मति से गठित उपरोक्त 8 सदस्यीय यह समिति करेगी।       संस्था के पुनर्गठन की यह बैठक राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार शिशौदिया के आवास राजेंद्र नगर सेक्टर 5 में आयोजित हुई थी, जिसमें पुनर्गठन के अलावा संस्था के कार्यों को और गतिशील बनाने के विषय पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह द्वारा की गई तथा संचालन वीपी सिंह द्वारा किया गया। चुनाव से पहले पीएस पठानिया जी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।15 अगस्त को आयोजित इस बैठक में जब राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन...

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति के लोकार्पण पर चर्चा

Image
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति के लोकार्पण पर चर्चा साहिबाबाद (एसपी चौहान)।  अखंड राजपूताना सेवा संस्थान की एक बैठक शक्ति खंड 3 इंदिरापुरम में आयोजित की गई जिसमें वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति के लोकार्पण, संगठन के पुनर्गठन,80जी और अन्य विषय विषयों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह ने की तथा संचालन राष्ट्रीय महासचिव वीपी सिंह द्वारा किया गया।       जानकारी के अनुसार अखंड राजपूताना सेवा संस्थान द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति कनावनी नहर पुलिया वसुंधरा पुलिस चौकी के पास स्थापित की जा चुकी है लेकिन उसका अभी लोकार्पण किया जाना बाकी है। इस संबंध में संगठन की बैठक हुई जिसमें अभी और चर्चा के बाद मूर्ति के लोकार्पण को अंतिम रूप दिया जाएगा। मुख्य बिंदु है उसका समय और मुख्य अतिथि की उपलब्धता । दूसरा विषय संस्था के पुनर्गठन का था, जिसमें एक अंतरिम कमेटी बनाई गई है जो 15 अगस्त की शाम को बैठक कर आगे की रूपरेखा तय करेगी कि संगठन का पुनर्गठन किस प्रकार हो और उसमें कौन-कौन अच्छे सहभागी हो सकते हैं? यह उसके विषय होंगे। तीसर...

सातवां आसमान पुस्तक का विमोचन संपन्न

Image
सातवां आसमान का विमोचन  नोएडा(एसपी चौहान)। मानव व्यवहार पर आधारित कहानियां के संग्रह "सातवां आसमान" नाम की एक पुस्तक का विमोचन नोएडा के मशहूर चिकित्सक और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर नोएडा की प्रमुख हस्तियां, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने विमोचन समारोह में भाग लिया। विमोचन समारोह का संचालन व पुस्तक के लेखक, उद्यमी व सामाजिक कार्यकर्ता एमपी सिंह द्वारा किया गया।        सातवां आसमान नामक पुस्तक  के विमोचन समारोह में प्रमुख समाजसेवी व उद्यमी एनपी सिंह, प्रज्ञा सिंह भारती, आनंद कुमार चौहान, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी योगेंद्र नारायण सिंह ,उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष कृपाल सिंह, नरेंद्र कुमार वर्मा (डायमंड बुक्स के प्रकाशक), मोदीनगर की विधायक और महिला आयोग उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विमला बाथम, पत्रकार विनोद शर्मा, एसीपी अरविंद कुमार सिंह, करण सिंह चौहान योगेंद्र शर्मा अशोक श्रीवास्तव आदि ने प्रमुख रूप से भाग लिया।    अपने संबोधन में डॉक्टर महेश शर्मा ने पुस्तक और पुस्तक की लेखन ...

माता का समाज में सबसे बड़ा स्थान है

Image
        ‌                     गाजियाबाद (एसपी चौहान) माता का समाज में सबसे बड़ा स्थान माना गया है। उसके कई कारण हैं। पिछले अंक में हमने बताया था कि तीन माता होती हैं। एक जननी माता, जो भौतिक माता होती है। दूसरी माता पृथ्वी माता होती है, जो यहां उत्पन्न हो जाने पर पालन पोषण करती है । तीसरी प्रभु माता, जो हमें मोक्ष प्रदान करती है।      वेद का ऋषि कहता है कि जिस घर में माता का अपमान होता है, पुत्र माता का निरादर करता है, वह गृह- गृह नहीं होकर शमशान भूमि बन जाता है।        माता तीन प्रकार की होती है एक माता जन्म देने वाली, दूसरी पृथ्वी माता, तीसरी गौ माता। जन्म देने वाली माता तो वह हुई जिसके गर्भ में हमारा जीवन पनपता है। दूसरी धरती माता जो हमारे जन्म लेने के बाद हमें खाने के लिए फल, खनिज, अन्न आदि प्रदान करती है, जिससे हमारा शरीर चलता है। तीसरी माता गौ माता जो हमें दूध देती है, जिसके दूध को पान कर हमारा शरीर बलिष्ठ बनता है।      हमारे ऋषियों ने बताया है कि जिस राजा के...

वसुंधरा चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित, अब लोकार्पण की तैयारी होगी

Image
महाराणा प्रतापकी मूर्ति की स्थापना के बाद अब लोकार्पण की तैयारी होगी साहिबाबाद (एसपी चौहान)।       बहु प्रतीक्षित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति की स्थापना आज कनावनी नहरके पास (वसुंधरा पुलिस चौकी के नजदीक) हो गई । अब लोकार्पण की तैयारी शेष है। मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास की टीमद्वारा मूर्तिस्थापना क्षेत्रके गणमान्य लोगों की उपस्थिति में संपन्न हो गई। अब मूर्ति के लोकार्पण की तैयारी की जानी है।     संस्था अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीयअध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि जयपुर राजस्थान के मशहूर मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास द्वारा बनाई गई इस मूर्ति की स्थापना के लिए उनका पुत्र गौतम व्यास, इंजीनियर विनोद पंडित तथा टेक्नीशियन पूजन पंडित जयपुर से आए हुए हैं।उन्होंने जेसीबी की मदद से 12 फुट से अधिक ऊंचे चबूतरे पर मूर्ति की स्थापना कर दी।      इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह, राष्ट्रीय महासचिव वीपी सिंह व विनोदकुमार सिसोदिया, मीडिया प्रभारी एसपी  चौहान, पीपी सिंह सिसोदिया, राजीव भदौरिया,सीमा भदोरिया, बीबी सिं...

यशोदा अस्पताल ने सर्जरी कर कंधे के जोड़ को किया ठीक

Image
यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल  ने असाधारण रिवर्स टोटल शोल्डर आर्थोप्लास्टी में पाईं  बड़ी सफलता साहिबाबाद(एसपी चौहान)      यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कौशाम्बी के वरिष्ठ सलाहकार, ऑर्थोपेडिक्स और जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. अखिल कुलश्रेष्ठ ने एक असाधारण और महत्वपूर्ण रिवर्स टोटल शोल्डर आर्थोप्तास्टी कर महत्वपूर्ण सफलता पाई है।यह जटिल प्रक्रिया पूरे गाजियाबाद क्षेत्र में की गई पहली कुछ सर्जरी में से एक है।      प्रेसवार्ता में डॉक्टर कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मरीज जिसने दिसंबर 2023 में एक अस्पताल में प्रोक्सिमल ह्यूमरस फेक्बर के लिए अपना उपचार करवाया था लेकिन अप्रैल 2024 में लगातार दर्द और सीमित कंधे की शिकायत रह गई। इसके उपचार के लिए मरीज यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल आया।      डॉ. अखिल कुलश्रेष्ठ और उनकी टीम की देखरेख में एक व्यापक मूल्यांकन किया गया और रिवर्स टोटल शोल्डर आर्थोप्लास्टी करने का निर्णय लिया गया। रिवर्स टोटल शोल्डर आर्थोप्लास्टी एक अत्यंत असामान्य और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण सर्जरी है। इस प्रक्रिया में. ह्यूमरस के ऊपर...

समाजसेवी व वैद्य शांति कुमार मिश्रा को उनकी नवमी पुण्यतिथि पर याद किया गया

Image
वैद्य शिरोमणि शांति कुमार मिश्र को नौ वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजली साहिबाबाद (एसपी चौहान)।  वैद्य शिरोमणि स्वर्गीय शांति कुमार मिश्रा की नवमीं पुण्यतिथि पर  लाजपत नगर स्थित एक धार्मिक स्थल पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वैद्य जी को श्रद्धा सुमन भेंट किए गए। उनके जीवन पर वक्ताओं ने अपने-अपने संस्मरण सुनाएं। सभा की अध्यक्षता लाजपत राय महाविद्यालय के पूर्व पुस्तकालय अध्यक्ष सुभाष चंद्र त्यागी ने की।       कार्यक्रम का शुभारंभ अतर्रा महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य तथा उत्तर प्रदेश शासन से बाल्मीकि पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर बिशनलाल गौडध ने स्वर्गीय शांति कुमार मिश्रा की चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वल्वित कर की। इस अवसर पर लाजपत राय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर गणेश दत्त शर्मा मुख्य वक्ता थे। उन्होंने वेद्य जी के जीवन पर अनेक संस्मरण सुनाए और कहा कि लाजपत राय कॉलेज में वैद्य जी चिकित्सक का कार्य करते थे लेकिन जितने वे अनुशासन के प्रिय थे उतना ही वे लाजपत राय कॉलेज के अंदर अनुशासन बनाने के ल...